Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो साल के मासूम की नहर में डूबने से मौत:दियोरिया के लभोआ गांव में खेलते समय हुआ हादसा

    18 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में दियोरिया के लभोआ गांव में सोमवार को एक दो साल के मासूम आर्यन की नहर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में दुख का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आर्यन गांव के किनारे से गुजर रही ईंट गांव रजवाह नहर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के पानी में गिरकर डूब गया। आर्यन के पानी में गिरने के बाद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत नहर में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला और उसे दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया। आर्यन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आर्यन के पिता सत्यपाल मजदूरी के लिए हरियाणा गए हुए थे। आर्यन उनके दो बेटों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर सत्यपाल हरियाणा से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। इस असमय घटना से पूरे गांव में दुख का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में करोड़ों का GST फर्जीवाड़ा, ITC रैकेट का भंडाफोड़:फर्जी फर्म बनाकर डकारे सरकारी राजस्व के 59 लाख रुपए; एसआईटी ने घेराबंदी कर दो गुर्गों को दबोचा
    Next Article
    कानपुर में मुफ्त आयुर्वेदिक शिविर में 249 मरीज पहुंचे:डॉक्टरों ने कहा-देर रात तक जागना और कम पानी पीना बीमारियों की बड़ी वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment