Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुकान में घुसकर युवक ने महिलाओं के सामने उतारे कपड़े:लखनऊ में पुराने लेनदेन के विवाद में की अश्लील हरकत, CCTV में कैद घटना

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर एक युवक ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की। आरोप है कि युवक पुराने हिसाब-किताब को लेकर दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह जबरन दुकान में घुस गया और महिलाओं के सामने कपड़े उतार दिए। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दुकान में मौजूद थीं महिला और उसकी भतीजी पुलिस के मुताबिक, प्रीति नगर फैजुल्लागंज में महिला किराए पर जनरल स्टोर की दुकान चलाती है। महिला का आरोप है कि ढुढोली निवासी मोंटू गुप्ता पुराने लेनदेन को लेकर गुरुवार को दुकान पर आया था। बातचीत के दौरान वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी जबरन दुकान के अंदर घुस गया। उस समय दुकान में महिला और उसकी भतीजी मौजूद थीं। कपड़े उतारकर की अश्लील हरकत आरोप है कि दुकान के अंदर पहुंचने के बाद युवक ने महिलाओं के सामने अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत करने लगा। महिलाओं के विरोध और आपत्ति जताने के बाद उसने कपड़े पहने और धमकी देते हुए वहां से चला गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद बेटे को धमकी देने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी ने उसके बेटे को फोन किया। फोन पर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला का दावा है कि उसके पास इस कॉल की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। पुलिस ने CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग को जांच में शामिल किया है। पुलिस बोली- तीन महीने पुराना है वीडियो मड़ियांव इंस्पेक्टर के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करीब तीन महीने पुराना है। हालांकि, मामले में शिकायत अब दर्ज कराई गई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार आरोपी मोंटू गुप्ता की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों में भी नाराजगी है। लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई ने पति, सास और ननद पर दर्ज कराई रिपोर्ट:पति ने मंगलवार की रात को कर दी थी पत्नी की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में विभाजन त्रासदी को किया याद:पुलिस कार्यालय और सिविल लाइन थाने में दो मिनट का मौन; शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment