Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थानाध्यक्ष की मौत का खुलासा: हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग:पुलिस ने महिला, उसके पिता और वकील को पकड़ा, लाखों की वसूली का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती में वाल्टरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रविवार दोपहर 2.56 पर पुलिस लाइन में खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर वीडियो कॉल और चैट के जरिए ब्लैकमेल करती थी। उसने थानाध्यक्ष से शारीरिक संबंध भी बनाए थे। इसके बाद महिला अपने पिता और एक वकील की मदद से पैसे वसूलती थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार सुबह सदर अस्पताल के सामने से पकड़ा है। उनके पास से एक बोलेरो और तीन मोबाइल भी मिले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और वकील विजय प्रकाश शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जांच में अब तक सामने आया है कि इस गिरोह ने तीन और लोगों से लाखों रुपये वसूले थे। इनमें डॉ. उमेश से चार लाख रुपये, अहमद रजा से पांच लाख रुपये और आर्यन दीक्षित से 15 लाख रुपये की वसूली का आरोप है। पुलिस का कहना है कि ऐसे और लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो इस गिरोह के संपर्क में आए थे। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि वकील विजय प्रकाश के जरिए भी ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर दावा किया है कि सूर्य प्रकाश सिंह आरोपियों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर 1:41 बजे विजय प्रकाश ने सूर्य प्रकाश को आखिरी कॉल की थी। पुलिस का दावा है कि उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सूर्य प्रकाश सिंह ने 29 अगस्त को अपने सरकारी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के बेटे संदीप सिंह ने पुलिस की इस कार्रवाई पर संतोष जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में जलभराव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा:पानी निकालने पहुंची टीम के सामने प्रदर्शन, पार्षद बोले- जल्द होगा समस्या का समाधान
    Next Article
    तीन नोटिस, फिर भी नहीं छोड़ी कुर्सी:ट्रांसफर के 14 महीने बाद भी अलीगढ़ में जमे JE, भरथना जॉइन करने के शासन के आदेश बेअसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment