Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में जलभराव से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा:पानी निकालने पहुंची टीम के सामने प्रदर्शन, पार्षद बोले- जल्द होगा समस्या का समाधान

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के सुसवाही वार्ड की कौशलपुरी कॉलोनी में पिछले करीब एक सप्ताह से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। बारिश के कारण कॉलोनी में जगह-जगह पानी जमा है। समस्या की शिकायत के बावजूद राहत नहीं मिलने से नाराज लोगों ने मौके पर पहुंचे पार्षद सुरेश पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध की सूचना पर पार्षद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को जल्द समस्या दूर कराने का भरोसा दिया और बताया कि नगर निगम के कर्मचारी पानी निकालने के काम में लगे हैं। हालांकि, लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान पार्षद कुछ देर लोगों का वीडियो बनाते रहे, लेकिन भीड़ का विरोध बढ़ने पर वहां से निकल गए। देखिए विरोध की 3 तस्वीरें… नगर निगम की गाड़ी के सामने खड़े होकर किया प्रदर्शन स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बारिश के बाद कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन गई। पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। समस्या लगातार बनी रहने के बाद लोगों ने पहले पार्षद से शिकायत की। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने नगर निगम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी राहत नहीं मिली। लोगों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर भी अधिकारियों से शिकायत की। शिकायतों के बाद पहुंचे नगर निगम के संसाधन स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार शिकायतों के बाद रविवार को नगर निगम की गाड़ी और अन्य संसाधन मौके पर भेजे गए। पानी निकालने के लिए मशीन और पंप लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था कर दी जाती तो उन्हें इतने दिनों तक जलभराव की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने नगर निगम की टीम के सामने भी अपना विरोध जताया। पार्षद बोले- मशीन और पंप लगाकर पानी निकलवाया जा रहा पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू पटेल ने कहा कि क्षेत्र में जहां-जहां जलभराव की शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल नगर निगम की मशीन और पंप लगाकर पानी निकलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पार्षद के मुताबिक, जलभराव वाले स्थानों पर नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। आक्रोश बढ़ने पर मौके से निकले पार्षद पार्षद के मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पार्षद कुछ देर तक गले में गमछा डाले खड़े रहे और लोगों का वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि, जब लोगों का विरोध और तेज हो गया तो पार्षद वहां से निकल गए। प्रदर्शन के दौरान कॉलोनी के कई लोग मौके पर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पानी की टंकी की पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद:एटा में फव्वारे की तरह बहता रहा, सूचना मिलते ही पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे
    Next Article
    थानाध्यक्ष की मौत का खुलासा: हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग:पुलिस ने महिला, उसके पिता और वकील को पकड़ा, लाखों की वसूली का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment