Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपके, सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा:कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखी; CEC के खिलाफ CJP का आज भी प्रदर्शन

    7 hours ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह 10 बजे 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया। तीनों को दिल्ली कैंट में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों ने ₹50 हजार का बेल बॉन्ड भी भरा। पुलिस ने शनिवार को CJP के प्रदर्शन से पहले तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। CJP ने रविवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया। शनिवार को पुलिस ने प्रदर्शन रोक दिया था और करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच आज छुट्टी के दिन दिल्ली में पुलिस कार्रवाई से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। पहली याचिका में 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में गृह सचिव गोविंद मोहन, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार और DMRC चेयरपर्सन डी. थारा के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी याचिका में विपक्षी नेताओं की हिरासत को चुनौती देते हुए इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड शाहबाज अंसारी जल्द होगा भगोड़ा घोषित, कोर्ट का सख्त आदेश
    Next Article
    TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार के शीशे तोड़े:BJP पर आरोप; 5 महीने में 26 से ज्यादा TMC नेताओं पर हमले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment