Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार के शीशे तोड़े:BJP पर आरोप; 5 महीने में 26 से ज्यादा TMC नेताओं पर हमले

    12 hours ago

    1

    0

    बंगाल के बारुईपुर ईस्ट से TMC विधायक बिभास सरदार की गाड़ी पर शनिवार को हमला किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। सरदार ने इसके लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया है। सरदार के मुताबिक, पहले उनकी कार का शीशा ईंट मारकर तोड़ा गया। इसके बाद गोलबेरिया हाट में हुए दूसरे हमले में उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में उनकी आंख में चोट आई है। बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। 15 साल बाद TMC सत्ता से बाहर हो गई और पहली बार BJP की सरकार बनी। चुनाव के बाद पिछले 5 महीनों में TMC के 26 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने या हमले की घटनाएं सामने आई हैं। हमले से जुड़ी 3 तस्वीरें… विधायक पर दो बार हमला हुआ बताया जा रहा है कि विधायक पर 2 बार हमला हुआ। पहला हमला मनसाताला और दूसरा गोलबेरिया हाट में हुआ। ये दोनों जगहें जयनगर पुलिस स्टेशन के इलाके में आती हैं। उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर को भी परेशान करने का आरोप है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को बचाया। BJP के जादवपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष मनोरंजन ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना में BJP से जुड़ा कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता पर 3 बार हमला हमले में अभिषेक बनर्जी और महुआ मोइत्रा जैसे नाम भी शामिल पिछले 5 महीनों में TMC के 25 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। इनमें TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और महुआ मोइत्रा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। सुरक्षा घेरे के बावजूद नेताओं तक कैसे पहुंच रहे हमलावर नेताओं की सुरक्षा उनके पद से नहीं, खतरे के हिसाब से तय होती है। खतरे के मुताबिक X, Y, Y+, Z और Z+ सुरक्षा दी जाती है। इसकी जिम्मेदारी मुख्य रूप से राज्य पुलिस की होती है। ममता बनर्जी को Z+ सुरक्षा मिली है। कुणाल घोष जैसे TMC नेताओं ने सवाल उठाया है कि ममता बनर्जी के Z+ सुरक्षा वाले आवास के पास अंडा कैसे फेंका गया? उनका कहना है कि इतनी कड़ी सुरक्षा वाली जगह पर ऐसी घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। लेकिन दूसरे TMC नेताओं की सुरक्षा में हाल के महीनों में बदलाव हुआ है। मई 2026 में अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z कर दी गई और उनके घर-दफ्तर के बाहर अतिरिक्त पुलिस भी हटा दी गई। कुणाल घोष की अतिरिक्त सुरक्षा भी घटाकर MLA स्तर की कर दी गई। वहीं, महुआ मोइत्रा की सुरक्षा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने उनके क्षेत्र के दौरे के दौरान दो अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने का आदेश दिया था। ---------- यह खबर भी पढ़ें… ममता की नई पार्टी का लोगो 'फुटबॉल खिलाड़ी' लॉन्च:इसी पर उपचुनाव लड़ेगी; इससे पहले 2 पार्टियों को मिल चुका यही सिंबल ममता बनर्जी गुट ने नई पार्टी 'ममता टीएमसी' का अस्थायी नया लोगो 'फुटबॉल खेलता खिलाड़ी' लॉन्च किया। इसके पहले यह चुनाव चिन्ह राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) और तेलंगाना की युगा तुलसी पार्टी को भी मिल चुका था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपके, सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा:कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखी; CEC के खिलाफ CJP का आज भी प्रदर्शन
    Next Article
    आज नवरात्रि का पहला दिन:दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं ने की आरती, तमिलनाडु में फैन ने मंदिर में लगाए रजनीकांत के 230 फोटो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment