Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में मोनू सिंह हत्याकांड के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार:पुलिस बोली- पिस्टल छीनकर भागते हुए की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया। मोनू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने रविवार तड़के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी चाइना अंसारी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, चाकू बरामद कराने के बाद चाइना अंसारी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी। घायल आरोपी को महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी अंबुज विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ रविवार तड़के करीब 3:30 बजे बरहज-भलुअनी मार्ग पर गांधी चौक सोनारी मोड़ के पास सोनारी रोड पर हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने की बात कही है। देखें, 3 तस्वीरें… गुरुवार रात भलुअनी कस्बे के पास जय प्रकाश नगर शिवधरिया निवासी 25 वर्षीय मोनू सिंह पुत्र प्रेम सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई उपेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चाइना अंसारी पुत्र कमालुद्दीन, अंबुज विश्वकर्मा पुत्र दीनानाथ विश्वकर्मा, दोनों निवासी जय प्रकाश नगर शिवधरिया, जय किशन यादव निवासी तिलक नगर और नागेश यादव निवासी कुंईचवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ आरोपी भलुअनी-बरहज मार्ग की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पैदल जा रहे चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा को गांधी चौक सोनारी मोड़ के पास पकड़ लिया। चाकू बरामद कराने के बाद भागने का आरोप पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चाइना अंसारी ने साथियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या करने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर झाड़ी से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि इसके बाद दोनों आरोपियों को सोनारी रोड से थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर खेत में चला गया। पुलिसकर्मी वाहन को सड़क पर लाने का प्रयास कर रहे थे। तभी चाइना अंसारी पुलिस की पिस्टल लेकर भागने लगा और टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में चाइना अंसारी के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनारी मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान घायल चाइना अंसारी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में आसपास के स्थानों की जांच की और मौके से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया। टीम ने घटनास्थल से संबंधित जरूरी नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज पहुंचेंगे प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी:भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक; 17 सितंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों पर मंथन
    Next Article
    गोंडा में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द:तत्काल ड्यूटी पर वापस आने के निर्देश, तीज मेले के चलते फैसला लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment