Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द:तत्काल ड्यूटी पर वापस आने के निर्देश, तीज मेले के चलते फैसला लिया

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा में दो दिवसीय कजरी तीज मेला शुरू हो गया है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए जिला और मंडलीय स्वास्थ्य विभाग ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। यह आदेश रविवार सुबह 7:30 बजे से सोमवार तक लागू रहेगा। छुट्टी पर गए सभी कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाया गया है। उन्हें अपनी-अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने या लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गोंडा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल ने भी कॉलेज के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती जिला और मंडलीय स्वास्थ्य विभाग के साथ मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी 24 घंटे अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाफ मौजूद रहेगा। गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टर और स्टाफ तैनात किया गया है। इसके अलावा कर्नलगंज, खरगूपुर, नवाबगंज और वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी में भी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। यहां 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। कमिश्नर बोलीं- आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई गोंडा कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। छुट्टी पर गए सभी स्टाफ को तत्काल वापस बुलाया गया है। उन्हें समय पर ड्यूटी ज्वाइन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी छुट्टियां सोमवार तक रद्द रहेंगी। गोंडा सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी को अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मोनू सिंह हत्याकांड के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार:पुलिस बोली- पिस्टल छीनकर भागते हुए की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
    Next Article
    दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या का आरोप:ललितपुर में ससुरालियों पर FIR, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment