Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मौसम बदला, जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़:सर्दी-जुकाम-वायरल संक्रमण के एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में मौसम के अचानक बदलाव से बीमारियां बढ़ गई हैं। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव साफ दिखाई दिया। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। मरीजों को पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टर से सलाह लेने तक घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल परिसर में हर तरफ मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ देखी गई। कई मरीजों ने सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों में जलन, कमजोरी और हल्के बुखार की शिकायत की। मरीज मोनू ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम के साथ सिरदर्द और बदन दर्द है। डॉक्टरों के अनुसार, यह मौसम परिवर्तन के कारण फैलने वाला वायरल संक्रमण है, जो तापमान में अचानक बदलाव होने पर सक्रिय हो जाता है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने सुबह-शाम की ठंड से बचने, हल्के गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने और तेज धूप से बचने की सलाह दी। साथ ही, विटामिन-सी युक्त फल और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने को भी कहा गया है। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि मार्च माह तक वायरल संक्रमण के मामले बढ़े रह सकते हैं। इसलिए लक्षण गंभीर होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है। मौसम के बदले मिजाज ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सतर्कता, संतुलित दिनचर्या और खानपान में सावधानी अपनाकर मौसमी बीमारियों से काफी हद तक बचाव संभव है। फिलहाल जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जाजमऊ पुल पर हादसा, महिला की मौत:डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, वाहन समेत फरार हुआ चालक
    Next Article
    प्रतापगढ़ में मां-बेटे की धारदार हथियार से हत्या:शटरिंग मिस्त्री ने घर में देखे खून से लथपथ शव, तीनों बेटियां गई थीं शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment