Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाजमऊ पुल पर हादसा, महिला की मौत:डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, वाहन समेत फरार हुआ चालक

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के जाजमऊ पुल पर सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान कानपुर नगर के कुली बाजार, थाना अनवरगंज निवासी नईमा बेगम (45) पत्नी वकील अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नईमा बेगम अपने परिजन अदनान (20) के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान जाजमऊ पुल पर पीछे से आ रहे एक अज्ञात डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नईमा बेगम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना गंगाघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल अदनान को सुरक्षित स्थान पर भेजते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उन्नाव की मोर्चरी भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही वाहन व चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, शव खेत में फेंका:होली पर मायके आई थी, मोबाइल गायब, 12 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    उन्नाव में मौसम बदला, जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़:सर्दी-जुकाम-वायरल संक्रमण के एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment