Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पिता-पुत्री की ट्रेन से कटकर मौत का मामला:भाई बोले- दरोगा की जांच पर भरोसा नही, सम्पत्ति सरकारी संस्था को मिले

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में ट्रेन से कटकर पिता-पुत्री के मौत मामले में गुरुवार सुबह मृतक के भाई शिवम ओमर ने नामित सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। शिवम ओमर ने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आर्थिक नुकसान एवं संपत्ति की विधिसम्मत जांच कराने की भी मांग रखी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय के माध्यम से मृतक की समस्त संपत्ति और बीमा पॉलिसी से संबंधित धनराशि सरकार अपने कब्जे में लेकर किसी ऐसी संस्था को दान करे, जो बच्चों के भविष्य के उत्थान के लिए कार्य करती हो। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मांग परिवार की एक विशेष मंशा के तहत की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर परिवार को न्याय दिलाने की अपील की। ये था पूरा मामला गंगाघाट और मगरवारा रेलवे स्टेशन के बीच सहजनी क्रॉसिंग के पास सोमवार देर रात एक मालगाड़ी की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कानपुर के कल्याणपुर निवासी विकास गुप्ता और उनकी 13 वर्षीय बेटी वेदिका के रूप में हुई है। दोनों इन दिनों सहजनी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसके बाद मंगलवार को पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि, इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब परिजनों ने इसे महज पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि साइबर ठगी और डिजिटल ब्लैकमेलिंग का परिणाम बताया। परिजनों और सूत्रों के अनुसार, विकास की पत्नी शैफाली एक ऑनलाइन वीडियो फ्रॉड का शिकार हुई थीं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और फिर वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद ब्लैकमेलर ने 10 हजार रुपये की मांग की। पहली रकम देने के बावजूद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं थमा। बाद में 17 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये की मांग की गई। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। विकास अपनी मेहनत की कमाई इस तरह ठगों के हाथों जाते देख टूट रहे थे, साथ ही आर्थिक तंगी और सामाजिक बदनामी का डर भी उन्हें सता रहा था। मृतक विकास के भाई शिवम ओमर ने गुरुवार को शुक्लागंज में प्रेसवार्ता कर प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने वर्तमान जांच अधिकारी पर अविश्वास जताते हुए उन्हें बदलने की भी मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में जाम पर प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश:अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाकर समाधान करने को कहा
    Next Article
    लखनऊ में राष्ट्रवादी ड्राइवर यूनियन ने परिवहन आयुक्त कार्यालय घेरा:पुरानी गाड़ियों पर पेनाल्टी माफ और वन टाइम टैक्स नीति में बदलाव की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment