Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में जाम पर प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश:अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाकर समाधान करने को कहा

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना ने गुरुवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहर में बढ़ती जाम की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को तत्काल एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। यह बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दोपहर करीब 12 बजे आयोजित की गई थी। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनहित से जुड़े विषयों पर प्रगति रिपोर्ट ली। बैठक के दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने बुलंदशहर और खुर्जा दोनों शहरों में बढ़ती जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इसके तत्काल निस्तारण की मांग की। विधायकों की मांग पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को जाम की स्थिति सुधारने के लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ अतिरिक्त होमगार्ड भी तैनात करने को कहा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक सीपी सिंह, डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 12वीं के छात्र की हत्या- आरोपी अरेस्ट:बोर्ड एग्जाम देकर निकलते समय हुआ झगड़ा, युवक ने सिर पर मारी ईंट
    Next Article
    उन्नाव में पिता-पुत्री की ट्रेन से कटकर मौत का मामला:भाई बोले- दरोगा की जांच पर भरोसा नही, सम्पत्ति सरकारी संस्था को मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment