Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में दोस्तों के साथ निकले युवक का शव मिला:गले पर निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया; दोनों आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में महबूब खेड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह 28 वर्षीय करण का शव मिला। वह बुधवार रात दो दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके दोस्तों मतोले यादव और सूर्यभान पासी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर करण के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। महबूब खेड़ा निवासी करण पुत्र अंबर लाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे गांव के दो परिचित अपाचे बाइक से उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद करण घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह करीब छह बजे परिवार को उसका शव मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो करण मृत मिला। पहले शराब पिलाई, फिर हत्या का आरोप करण के भाई ने बताया कि मतोले यादव और सूर्यभान पासी निवासी मिर्जापुर अजिगांव, थाना औरास, उसके भाई के दोस्त थे। आरोप है कि दोनों करण को बाइक से ले गए और पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद बैरागी बाबा स्थान के पास उसकी हत्या कर दी। परिवार को हत्या की वजह की जानकारी नहीं है। रस्सी से गला कसने की आशंका परिजनों के मुताबिक, करण के गले पर निशान थे। उन्होंने आशंका जताई कि रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या की गई। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। करण तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति की जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप:महिला ने डीएम से शिकायत कर FIR दर्ज कराने की मांग की
    Next Article
    पुलिस की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी:बोले- मुख्यमंत्री बौखला गए हैं, गोरखपुर में BJP नेता के बेटे की मौत का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment