Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी:बोले- मुख्यमंत्री बौखला गए हैं, गोरखपुर में BJP नेता के बेटे की मौत का मामला

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में PDA रथ यात्रा में शामिल बुलडोजर से दबकर बीजेपी नेता के बेटे की मौत हो गई। जिसपर सियासत गरमाई हुई है। गुरुवार को पुलिस ने सपा नेता सहित 5 को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश में जुटी है। जिसको लेकर अखिलेश यादव का प्रतिक्रिया सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे X पर ट्वीट कर सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि CCTV फुटेज से मुख्यमंत्री की ओर से फैलाए जा रहे झूठ का खुलासा हो गया है। जिससे वे बौखला गए हैं। पुलिस एक्शन पर बोले कि कार्यकर्ता डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं। पढ़िए अखिलेश यादव की ओर लिखी पूरी बातें… जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं। हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं। उन्होंने आगे लिखा कि दरअसल इतनी कमज़ोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि : अखिलेश यादव ने लिखा कि धर्म-प्रधान लोग अयोध्या के राम मंदिर में चोरी करनेवालों को बचाने के लिए, इनके द्वारा झूठी क्लीन चिट दिये जाने के कारण इनके इस अधर्मी व्यवहार से बेहद निराश-ख़फ़ा हैं; साथ ही काशी में राजमाता देवी अहिल्याबाई जी की शिवलिंग हाथ में ली हुई प्रतिमा के अपमान व मणिकर्णिका घाट के पौराणिक महत्व पर चोट करने व महाकुंभ में शंकराचार्य जी और बटुक के अपमान तथा महाकुंभ के महा-भ्रष्टाचार व महाकुंभ में इनकी दुर्व्यवस्था के कारण मारे गये लोगों के मामले में झूठ बोलने से भी आक्रोशित हैं… मृतकों के बारे में झूठ बोलने की इनकी आदत बहुत पुरानी है… अब इनका साथ देने के लिए बचा ही कौन है सिवाय 2 करोड़ से भी अधिक के प्रतिदिन के झूठे प्रचार के। ये अपनों के ही निशाने पर हैं और जनता द्वारा पूरी तरह बहिष्कृत किये जा चुके हैं। बेहद कमज़ोर हो चुके ये मुख्यमंत्री जी जाते-जाते अब लोगों को सता रहे हैं। इसका मतलब साफ़ है कि अपने झूठ पकड़े जाने की खिसियाहट मिटा रहे हैं और वो हमेशा के लिए जा रहे हैं, साथ ही भविष्य में अपने किये की सज़ा पाने के बारे में सोच-सोचकर घबरा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में दोस्तों के साथ निकले युवक का शव मिला:गले पर निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया; दोनों आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    आराधना बोलीं-2027 में यूपी में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार:गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने और सरकार बनाने की तैयारी में जुटी पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment