Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दोस्त का गला दबाकर मारने की कोशिश:कुएं में लहूलुहान कर फेंका, पिता की तहरीर पर FIR दर्ज

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के हरपुर गांव में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया है। यहां एक दोस्त ने दुसरे को अधमरा कर कुएं में फेक दिया। दो घंटे बाद वापस लौटा और उसे बाहर निकाला। युवक ने जान से मारने की धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। न बताने पर दस हजार रुपए देने का प्रलोभन भी दिया। फिलहाल पीड़ित के पिता ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी थी। जिसपर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मिर्जामुराद पुलिस को पीड़ित विवेक कुमार पटेल निवासी हरसोस के पिता प्रकाश चंद्र ने बताया कि मेरा बेटा 28 जुलाई को शाम 8 बजे घर आ गया था। रात 9 बजकर 30 मिनट पर उसका दोस्त शराफत अली घर आया और विवेक को बुलाकर ले गया। रात करीब साढ़े 12 बजे मेरा बेटा लहूलुहान हालत में घर पहुंचा तो हमने पुलिस को सूचना दी। शराफत उसे जरूरी काम का बहाना बनाकर अपने साथ बाइक से लेकर गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनसान स्थान पर कुएं में धकेला प्रकाश ने बताया - शराफत मेरे बेटे को थानाक्षेत्र के मेहंदीगंज इलाके के रिग रोड साइड लेकर गया था। यहां एक सुनसान जगह पर मौजूद कुएं के पास उसने मेरे बेटे विवेक के मुंह पर मुक्के से मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके बाद उसके गले में गमछा फंसकर उसे बेहोश कर दिया और कुएं में धकेल के वहां से चला गया। इलाज के लिए 10 हजार का ऑफर प्रकाश ने तहरीर में बताया - बेटे ने घर आकर बताया की शराफत उसे कुएं में मरा समझकर धकेल गया था। लेकिन वहां जब बेट को होश आया तो वह चिल्लाने लगा। एक घंटे के बाद शराफत वहां वापस लौटा। बेटे की आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला और उसे धमकी दिया की यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा और उसने इलाज के नाम पर 10 हजार रुपए देने का ऑफर भी दिया। फिलहाल परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा थाना प्रभारी मिर्जामुराद गोपाल जी कुशवाहा ने बताया - तहरीर मिलने पर थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पीड़ित से पूछताछ की गयी है। घटना के दिन के सीसीटीवी कैमरे भी तलाश किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बिजली टावर पर चढ़ा प्रेमी:112 डायल करके बोला - प्रेमिका को बुलाकर शादी करवाइए, समझाने के आधे घंटे बाद उतरा नीचे
    Next Article
    वाराणसी की मिठाई दुकान में आग:सिलेंडर से फैली, कर्मचारियों ने बुझाई, हजारों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment