Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:IAS रिंकू सिंह उरई नगर पालिका जांच समिति से हटाए गए, अनियमितताओं की जांच की जिम्मेदारी मिली थी

    3 hours ago

    1

    0

    एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही अब जालौन की नगर पालिका परिषद (उरई) में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की जांच नहीं करेंगे। उन्हें डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति से हटा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) प्रेमचंद ने बताया कि रिंकू सिंह राही अब गठित जांच समिति के सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उनके स्तर से किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाएगी। दरअसल, नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने 10 जुलाई को तीन सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में एडीएम (नमामि गंगे) प्रेमचंद्र मौर्य को अध्यक्ष, तत्कालीन एसडीएम जालौन रिंकू सिंह राही और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना को सदस्य बनाया गया था। एडीएम की ओर से जारी पत्र के अनुसार, डीएम की संस्तुति पर एसडीएम जालौन राकेश कुमार सोनी को रिंकू सिंह राही की जगह समिति का सदस्य नामित कर दिया गया। रिंकू सिंह राही अब जांच समिति का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उनके द्वारा जांच किया जाना अपेक्षित नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर कानपुर में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से बिना OTP के 8.85 लाख रुपए निकाले, केस दर्ज कानपुर में साइबर ठगों ने एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 20 मिनट के अंदर 8 बार में 8.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद मामले की जांच में जुट गई। सिविल लाइंस निवासी समरजीत सिंह ने बताया- उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 23 जुलाई को सुबह पांच बजकर दो मिनट से पांच बजकर 22 मिनट के बीच उनके मोबाइल से 8 बार में 8.85 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए, जब उनके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया। तब उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने ना तो किसी को कोई ओटीपी बताया है और ना ही किसी को रकम ट्रांसफर की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। कुशीनगर में पत्नी-3 बच्चों के हत्यारे को फांसी की सजा, जज बोले- मरने तक लटकाए रखो कुशीनगर में पत्नी और 3 बच्चों के हत्यारे पिता को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। जज ने कहा- दोषी को तब तक लटकाए रखो, जबतक इसकी मौत न हो जाए। कसया के रहने वाले जितेंद्र कुशवाहा ने 26 अगस्त, 2021 को अपनी पत्नी और 3 बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। जितेंद्र के पिता की शिकायत पर कसया थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पढ़ें पूरी खबर… बागपत में मकान का लेंटर गिरने ससुर-दामाद और मजदूर की मौत, भीड़ ने तीनों को बाहर निकाला बागपत में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से ससुर-दामाद समेत 3 की मौत हो गई। मकान का निर्माण पिछले एक साल से चल रहा था। चार दिन पहले छज्जे का लेंटर डाला गया था। गुरुवार को ससुर-दामाद समेत तीन मजदूर उस पर काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ लेंटर भरभराकर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इनमें ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल मजदूर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना शाम करीब 5:30 बजे छपरौली कस्बे की है।पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही ने श्मशान घाट पर बच्ची के साथ किया रेप:फटा पेट, टूटी हड्डियां; हाथ बांधकर नदी में फेंका; गोरखपुर में भाई का जन्म हुआ
    Next Article
    33वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ:मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया उद्घाटन, बोले- सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment