Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, लंदन की नौकरी छोड़कर अफसर बनी थीं, पति भी IAS

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव थीं। दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा भेज दिया है। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। दिव्या मित्तल का अचानक इस्तीफा ब्यूरोक्रेसी में सुर्खियों में है। इस्तीफा क्यों दिया, यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, चर्चा है कि 4 महीने से वह साइडलाइन थीं। फील्ड पोस्टिंग चाहती थीं। 2013 बैच की दिव्या मित्तल 13 साल से नौकरी कर रही थीं। अभी उनकी 17 साल की नौकरी बची हुई थी। IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से एमबीए की डिग्री लेने के बाद लंदन में नौकरी की। लाखों रुपए की नौकरी छोड़कर वह वापस आईं। सिविल सर्विस में पहले प्रयास में IPS क्लियर किया। अगले साल IAS बन गईं। दिव्या के पति गगनदीप सिंह भी 2013 बैच के यूपी कैडर के IAS हैं। दिव्या मित्तल मिर्जापुर, बस्ती और देवरिया की डीएम रह चुकी हैं। काम को लेकर बेहद सख्त मानी जाती थीं। अफसरों को मौके पर ही फटकार लगा देती थीं। 4 महीने पहले ही देवरिया डीएम से उनका ट्रांसफर लखनऊ हुआ था। दिव्या ने 428 शब्दों की सोशल मीडिया पोस्ट में इस्तीफे की वजह का जिक्र नहीं किया। हालांकि, इस्तीफे को लेकर तीन तरह की चर्चाएं चल रही हैं… दिव्या ने सोशल मीडिया पर लिखा- जब मैं थकी-टूटी थी, तब भी तब भी लोगों ने मुझे विश्वास ने देखा दिव्या मित्तल की चर्चित 2 तस्वीरें लंदन में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस में आईं दिव्या मिर्जापुर में लहुरिया दह गांव में पहली बार दिव्या ने पहुंचाया था पानी देवरिया में लेखपाल और कानूनगो से कहा था- जेल भेज दूंगी दिव्या देवरिया में करीब 2 साल तक डीएम रहीं। 6 मई को उनका देवरिया से ट्रांसफर हुआ था। स्थानीय जनप्रतिनिधि उनका विरोध कर रहे थे। उनकी कई शिकायतें सरकार तक पहुंची थीं। देवरिया में डीएम रहते हुए वह कई बार चर्चा में आई थीं। दिव्या ने पुल निर्माण में लापरवाही को लेकर PWD के अधिकारी को फटकार लगाई थी। इस दौरान ADM ने तेज धूप का हवाला देकर उनसे छांव में बैठकर बात करने का आग्रह किया। डीएम ने चुटकी लेते हुए कहा- ‘अरे यार, धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी जाएंगे...।’ इसके अलावा, अवैध कब्जे की शिकायत पर कानूनगो-लेखपाल को फटकार लगाने का उनका वीडियो वायरल हुआ था। कहा था- ‘तमाशा बना रखा है...। एसडीएम, आप पूरे मैटर की जांच करें और रिपोर्ट दें। दोबारा इस तरह की हरकत मत करिएगा। सच में जेल भेज दूंगी आप लोगों को।’ दैनिक भास्कर पोल में हिस्सा लेकर राय दें- IAS की बुक 'द क्राफ्टेड जीनियस के बारे में पढ़िए -------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'IPS वीडियो कॉल पर टॉर्चर देखकर हंसते रहे':मेरठ में पीड़ित बोले- पीने को पेशाब दी, अविनाश पांडे जैसा क्रूर अफसर नहीं देखा ‘एसपी ऑफिस के पीछे कमरे में मेरे सारे कपड़े उतरवाए। एसपी देहात ने पैर खुलवाकर बीच में डंडा मारना शुरू किया। कुछ देर बाद SSP अविनाश पांडेय आए। कहा कि अब इसे थाने लेकर जाओ। वहां रातभर मेरी पिटाई होती रही। पीने के लिए पेशाब दी गई।’ पुलिस ने यह बर्बरता मेरठ के रवि गौतम के साथ की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल की बाढ़ में पंजाब का युवक रिश्तेदारों समेत लापता:पावर हाउस प्रोजेक्ट में काम कर रहा था, 4 दिन पहले आखिरी बार बात हुई थी
    Next Article
    प्रयागराज में लेटे हनुमान को मां गंगा ने स्नान कराया:चित्रकूट में बाढ़ में फंसे 50 लोगों को बचाया, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment