Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में चुनावी मोड में BJP, तावड़े योगी से मिले:पहली बार पदाधिकारियों संग बैठक; बृजभूषण बोले- चुनाव के लिए एक्टिव करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। यूपी प्रभारी विनोद तावड़े लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पहली बार पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में वह चुनावी एजेंडा बताएंगे और पदाधिकारियों से सुझाव लेंगे। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चलेगी। यूपी भाजपा के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद हैं। इससे पहले, तावड़े ने मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम योगी से मुलाकात की। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- चुनाव नजदीक हैं। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी मूड में लाने की जरूरत है। इसलिए तावड़े आए हैं। इसे संगठन की कमियों की समीक्षा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। यूपी प्रभारी बनने के बाद तावड़े शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ चुनावी तैयारियों पर बैठक की थी। 18 अगस्त को तावड़े को यूपी प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया था। तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। वह हरियाणा और बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। 2025 में उनके प्रभार में भाजपा ने बिहार में बड़ी जीत दर्ज की थी। चुनाव से पहले विनोद तावड़े का दौरा कितना अहम? जानिए विधानसभा चुनाव से पहले विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस दौरे से पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना चाहेगी, ताकि आने वाले चुनावों की तैयारियों को मजबूत बनाया जा सके। जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के लिए भी यह दौरा काफी अहम साबित हो सकता है। 2014 में विधायक चुने गए, 2020 में BJP के राष्ट्रीय सचिव बने विनोद तावड़े मूलरुप से मुंबई के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र में लंबे समय तक पार्टी संगठन में सक्रिय रहे। वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। 2026 में उन्हें केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था। उनकी राजनीति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुई। 2014 में तावड़े पहली बार महाराष्ट्र की बोरीवली सीट से विधायक चुने गए। 26 सितंबर 2020 को BJP ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया। इसके साथ ही उनकी भूमिका महाराष्ट्र से निकलकर राष्ट्रीय संगठन में पहुंच गई। भाजपा ने तावड़े को सबसे अहम राज्य क्यों दिया? इसकी वजह… 2022 में तावड़े को एक साथ पांच राज्यों यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों के लिए कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इनमें BJP ने पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों में सरकार बनाई। इस चुनावी प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय संगठन में तावड़े का कद और बढ़ा। जनवरी 2026 में BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सह-प्रभारी बनाया। भाजपा केरल में 3 सीटों के साथ खाता खोलने में सफल रही। तावड़े संगठन के आदमी हैं। उनकी पहचान केवल विधायक या मंत्री की नहीं है। ABVP से लेकर महाराष्ट्र BJP संगठन और फिर राष्ट्रीय महासचिव तक उन्होंने संगठनात्मक राजनीति की है। चुनावी मैनेजमेंट का अनुभव है। 2022 में पांच राज्यों की जिम्मेदारी और 2024 में 160 कठिन लोकसभा सीटों की रणनीतिक जिम्मेदारी ने उन्हें BJP के चुनावी मैनेजरों की प्रमुख कतार में ला दिया। दिल्ली में उनका कद महाराष्ट्र के नेताओं से अलग है। 2019 में महाराष्ट्र में टिकट न मिलने के बाद राष्ट्रीय संगठन में उनका पुनर्वास हुआ। 2020-21 में वे राष्ट्रीय सचिव से महासचिव बने। उनकी गिनती BJP अध्यक्ष की टीम के शीर्ष नेताओं में और अमित शाह के साथ करीबी के तौर पर होती है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने की संभावना है। 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को राज्य में झटका लगा था। समाजवादी पार्टी 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, जबकि BJP 33 सीटों पर रह गई थी। ऐसे में 2027 का चुनाव BJP के लिए राज्य में सत्ता बरकरार रखने के साथ 2024 के लोकसभा प्रदर्शन के बाद अपनी पकड़ मजबूत करने की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी में मोदी-शाह की हर महीने होगी रैली:बूथ तक युवाओं को जोड़ेगी भाजपा, विनोद तावड़े बोले- अखिलेश का PDA यानी पराया धन अपना यूपी में चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह यूपी को मथने आएंगे। मोदी की जहां चुनाव से पहले सभी 6 प्रांतों में रैलियां होंगी, वहीं शाह भी सभी प्रांतों में संगठनात्मक बैठकें और रैलियां करेंगे। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ चुनावी तैयारियों की बैठक की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथ झिड़ककर भागा पाकिस्तान के जिगर का छल्ला, समेट रहा बलूचिस्तान से बोरिया-बिस्तर, शहबाज-मुनीर का फूलने लगा दम
    Next Article
    गाजियाबाद में CJP कार्यकर्ता ने घर पथराव:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पिता से मारपीट के आरोप लगाए थे, कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment