Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में CJP कार्यकर्ता ने घर पथराव:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पिता से मारपीट के आरोप लगाए थे, कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके घर को घेर रहे हैं और घर पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं। नीशू ने इसको लेकर शनिवार रात को सोशल मीडिया में वीडियो जारी किया। उन्होंने दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस से अपने माता-पिता और परिवार की सुरक्षा की मांग की। एक वीडियो में उन्होंने कहा, “अगर मेरे माता-पिता को कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?” दरअसल, जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय आजाद से मारपीट के मामले में कंटेंट क्रिएटर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी शनिवार को हो चुकी है। 2 तस्वीरें देखिए- NSUI अध्यक्ष घर पहुंचे, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए वीडियो सामने आने के बाद NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शनिवार को संजय आजाद के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वातंत्र भारद्वाज ने खुद संजय आजाद पर हमला करने की बात कही थी, इसके बावजूद पहले कार्रवाई नहीं हुई। जाखड़ ने दावा किया कि राहुल गांधी के मामला उठाने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। नीशू पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप नीशू और उसके पिता के खिलाफ दो वकीलों ने पुलिस में शिकायत दी है। आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कीं। वकील अमिता सचदेवा ने कहा कि एक्टिविस्ट के पुराने X पोस्ट में देवी दुर्गा के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया और देवी सरस्वती का मजाक उड़ाया गया। एक्टिविस्ट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “मेरे पिता को जेल भेजने की गैरकानूनी मांग की जा रही है।” वहीं, वकील प्रतीक झा ने जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए अलग शिकायत दी है। स्वतंत्र भारद्वाज-नीशू आजाद केस- पिछले 2 दिनों का घटनाक्रम स्वातंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ। उसमें उसने कथित तौर पर कहा कि उसने निशू के पिता की “खोपड़ी फोड़ दी” और दावा किया कि इसके बावजूद उसे जेल नहीं हुई। उसने राजनीतिक संपर्कों का भी जिक्र किया। इसी वीडियो के बाद पुराना मामला दोबारा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया। 4 सितंबर: नीशू आजाद और उनके पिता के समर्थन में CJP नेताओं और समर्थकों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। नीशू की ओर से वकील ऋषव रंजन ने पुलिस से हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और SC/ST Act की संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग की। पुलिस ने ये धाराएं जोड़ीं। स्वतंत्र हिरासत में लिया गया। 5 सितंबर: स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में दिल्ली में हिंदू संगठन ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दक्ष चौधरी ने बुलाया था। दक्ष हाई प्रोफाइल लोगों से मारपीट करने और थप्पड़ लगाने के लिए जाना जाता है। उसने कन्हैया कुमार को भी थप्पड़ मारा था। मारपीट मामले में पीड़ित, आरोपी और दिल्ली पुलिस का पक्ष.... 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नीशू के पिता संजय पर हमला हुआ था। इसके बाद CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने उन्हें मंच पर बुलाकर बात की थी। 1. पीड़ित पक्ष- संजय कुमार/नीशू आजाद CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। संजय की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज हुआ। नीशू का आरोप है कि उनके पिता का सिर फोड़ा गया और डेढ़ महीने बाद भी पुलिस ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। 2. आरोपी- स्वतंत्र भारद्वाज स्वतंत्र भारद्वाज ने एक वायरल पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्होंने संजय के सिर पर हमला किया था और उन्हें 60 टांके लगे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। बाद में भारद्वाज ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि यह हमला नहीं बल्कि सेल्फ-डिफेंस था। उनका दावा है कि 10-15 लोगों ने उन्हें घेर लिया था और अगर वह बचाव में कार्रवाई नहीं करते तो उन्हें भीड़ मार सकती थी। 3. दिल्ली पुलिस का पक्ष पुलिस के मुताबिक 23 जून को संजय कुमार के सिर पर कड़ा (ब्रेसलेट) लगने से चोट आई। संजय को RML अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिको लीगल केस में चोट साधारण बताई गई। पुलिस ने खोपड़ी फटने/फ्रैक्चर के दावे को गलत बताया। पहले पुलिस ने स्वतंत्र को पूछताछ के लिए बुलाया था फिर छोड़ दिया था। अब CJP के दबाव के बाद दोबारा हिरासत में लिया और केस में नई धाराएं जोड़ीं। -------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में चुनावी मोड में BJP, तावड़े योगी से मिले:पहली बार पदाधिकारियों संग बैठक; बृजभूषण बोले- चुनाव के लिए एक्टिव करेंगे
    Next Article
    लखनऊ में 27 महीने बाद जिंदा घर लौटी महिला:परिवार ने मरा समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था, ससुरालवालों पर दहेज-हत्या का केस कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment