Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में लव मैरिज करने वाली जिंदा बेटी का पिंडदान:पिता बोला- परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दी, वो हमारे लिए मर गई

    18 hours ago

    1

    0

    चंदौली में शनिवार शाम पिता ने अपनी जिंदा बेटी का पिंडदान कर दिया। उसकी बेटी ने परिवार की मर्जी के बिना दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली थी। पिता ने बेटी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने पितृ विसर्जन पर बेटी का श्राद्ध कर दिया। लड़की के पिता ने कहा- मेरा उससे अब कोई रिश्ता नहीं। उसने हमारा सम्मान नहीं रखा। उसके फैसले से हमें गहरा दुख पहुंचा। हमारी बदनामी करा दी तो किस बात की बेटी। वह मेरे लिए मर चुकी है। मामला जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर जगदीशराय गांव का है। परिवार की मर्जी के बिना शादी की जगदीशराय गांव के रहने वाले प्रकाश सिंह किसान हैं। उनके तीन बच्चे हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी नेहा सिंह (20) का गांव के पशुपालन विभाग में फोर्थ क्लास कर्मचारी किशोरी पासवान के बेटे सावन (24) से अफेयर चल रहा था। नेहा दो महीने पहले घर छोड़कर सावन के साथ चली गई थी। परिवार की मर्जी के बिना नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड से कोर्ट मैरिज कर ली थी। नेहा और सावन कोर्ट मैरिज करने के बाद सोनभद्र शहर में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीपल के नीचे किया जिंदा नेहा का पिंडदान परिवार के लोगों ने बेटी को वापस लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही। उसका कहना था वह सावन को खुद से भी ज्यादा प्यार करती है। वह उसे धोखा नहीं दे सकती। दोनों एक-दूसरे का मरते दम तक साथ देंगे। इसके बाद से नेहा से परिवार के लोग नाराज चल रहे थे। शनिवार शाम 5 बजे नेहा के पिता प्रकाश सिंह ने घर से करीब 200 मीटर दूर पीपल के पेड़ के नीचे बेटी का पिंडदान किया। पिता बोले- बेटी के फैसले से हम कहीं के नहीं बचे प्रकाश सिंह ने कहा- माता-पिता बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बहुत त्याग करते हैं। उनकी इच्छा होती है कि बच्चे जीवन के बड़े फैसलों में परिवार को साथ रखें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। बेटी के परिवार की सहमति के बिना शादी करने से उन्हें गहरा दुख पहुंचा। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बेटी का श्राद्ध कर्म किया। प्रकाश सिंह के छोटे भाई पप्पू सिंह ने बताया- नेहा ने ग्रेजुएशन किया है। परिवार ने उसे बेटे की तरह पाला। परिवार के लोग चाहते थे कि नेहा अपनी जाति में शादी करे। लेकिन उसके दूसरे जाति के युवक से शादी करने के फैसले से हम लोगों को चोट पहुंची है। परिवार बड़े भाई के फैसले से सहमत है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- चेलों से क्या लड़ना, आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी का अपमान करने वाला समाज विकास नहीं करता:बलरामपुर में बोले सीएम- नारी को सुरक्षा-सम्मान मिलेगा तभी रामराज्य का सपना साकार होगा
    Next Article
    योगी ने कन्याओं की पूजा की, गिफ्ट दिए:मां पाटेश्वरी की पूजा की, विंध्याचल में जबरदस्त भीड़, 3 लाख भक्तों ने दर्शन किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment