Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यात्रियों की मुश्किलें दूर, कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें:प्रयागराज से उधना-साबरमती-वलसाड-दादर, इंदौर और वेरावल को विशेष गाड़ी

    46 minutes ago

    1

    0

    त्योहारों पर लोगों की यात्रा में खलल न पड़े। कंफर्म बर्थ न मिलने की वजह से यात्री परेशान न हो इसे लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अभी से स्पेशल ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कर दी है। फिलहाल रेलवे ने उधना, साबरमती, वलसाड, दादर, इंदौर और वेरावल के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। अन्य बिजी रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का जल्द ऐलान होगा। प्रयागराज जंक्शन से उधना के लिए ट्रेन नंबर 04105/04106 विशेष ट्रेन को एक अक्तूबर से 30 नवंबर चलेगी। गुरुवार और रविवार को प्रयागराज से रवाना होगी। प्रयागराज से साबरमती के लिए गाड़ी संख्या 04179/04180 (गाड़ी संख्या 04111/04112 के स्थान पर) तीन अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को संचालित होगी। प्रयागराज से दादर के लिए गाड़ी संख्या 04139/04140 साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। प्रयागराज से वेरावल के लिए गाड़ी संख्या 04173/04174 एक अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। सूबेदारगंज से वलसाड के लिए गाड़ी संख्या 04119/04120 साप्ताहिक विशेष ट्रेन तीन अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। इसी रूट की एक अन्य गाड़ी संख्या 04177/04178 का संचालन छह अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को होगा। सूबेदारगंज से उधना के बीच द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 04155/04156 आगामी 19 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सूबेदारगंज से दादर के लिए गाड़ी संख्या 04175/04176 साप्ताहिक विशेष गाड़ी चार अक्तूबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को तथा सूबेदारगंज से इंदौर के लिए गाड़ी संख्या 04169/04170 -साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को यात्रियों की सेवा के लिए पटरी पर उतरेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पोखर में गिरा मासूम:इकलौते बेटे की मौत पर बेसुध हुई दादी, शव को गोद में लेकर रोती रही
    Next Article
    गंगा का जलस्तर घटा, 84 घाटों का संपर्क टूटा:अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार, अब तक औसत से 18% अधिक बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment