Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पोखर में गिरा मासूम:इकलौते बेटे की मौत पर बेसुध हुई दादी, शव को गोद में लेकर रोती रही

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित मधुनगर में पानी की टंकी के पास बने पोखर में गिरने से 5 वर्षीय मासूम हृदयांश की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर दादी बेटे का शव गोद में लेकर बिलखती रही। जिसने भी ये सीन देखा उसकी आंखें नम हो गईं। अब पढ़िए पूरा मामला मधुनगर के नगला अकोई में कृष्णा अपनी पत्नी मीना व 5 साल के बेटे हृदयांश के साथ रहता है। कृष्णा और मीना गुजरात में गारमेंट फैक्ट्री में काम करते है। दोनों दो दिन पहले बेटे को अपने भाई के पास छोड़कर गुजरात गए थे। बच्ची की दादी गुड्‌डी देवी ने बताया कि हृदयांश सुबह करीब साढे़ 10 बजे खेत में शौच करने गया था। करीब एक घंटे तक जब वो वापस नहीं आया तो परिजन उसे तलाशने लगे। जब वो नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पोखर के पास मिली चप्पल पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बच्चे को तलाश किया। गांव की पोखर के पास बच्चे की चप्पल दिखाई दी। इसके बाद पोखर में बच्चे की तलाश की गई। ग्रामीणों ने बच्चे को पोखर से निकाला। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव गोद में लेकर रोती रही मेडिकल कॉलेज से शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दादी गुड्‌डी बेटे के शव के गोद में लेकर दहाड़ मारकर रोती रही। वो बार-बार कह रही थी बेटा उठ जा। दादी बार-बार यही कहकर बेसुध हो रही थीं कि "काफी मन्नतों और लंबे इलाज के बाद तो घर में एक बेटा हुआ था। हमारा तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया, अब हम किसके सहारे जिएंगे! पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा पोस्टमार्टम् हाउस पर बच्चे के परिजनों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि वो पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते। काफी देर तक पुलिस ने उन्हें समझाया। इसके बाद वो पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस परेड ग्राउंड में सिपाही ने किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- भाई माफ करना, मेरा समय पूरा हो गया है
    Next Article
    यात्रियों की मुश्किलें दूर, कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें:प्रयागराज से उधना-साबरमती-वलसाड-दादर, इंदौर और वेरावल को विशेष गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment