Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने कुत्ते को पटक-पटककर मार डाला, VIDEO:मुजफ्फरनगर में 3 सेकेंड में 3 बार बेरहमी से पटका, ईंट भी मारी

    6 hours ago

    1

    0

    युवक ने कुत्ते को पटक- पटक कर मार डाला, VIDEO: मुजफ्फरनगर में 3 सेकंड में 3 बार बेरहमी से पटका, घटना CCTV में कैद मुजफ्फरनगर में एक सिरफिरे युवक ने गुस्से में आकर एक बेजुबान कुत्ते को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। महज 3 सेकेंड में 3 बार पूरी ताकत से कुत्ते को जमीन पर पटका।इसके बाद भी मन नहीं भरा तो ईंट उठाकर सिर कूचने के लिए लपका। फिर ताली बजाते हुए आगे बढ़ गया। कुत्ता मदद के लिए चिल्लाता रहा, पर युवक को उस पर जरा भी तरस नहीं आया। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई है। दरअसल तीन कुत्ते आपस में लड़ रहे थे, तभी पास खड़े युवक ने एक कुत्ते के दोनों पैर पकड़ लिए और उसके बोरे की तरह हवा में उछाल-उछाल कर सिर के बल जमीन पर पटकने लगा। पास में दो और लोग खड़े थे, पर किसी ने युवक को नहीं रोका। कुत्ता पहले तो कुछ देर तक जमीन पर पड़ा चिल्लाता रहा। फिर उठकर थोड़ी देर के लिए खड़ा और फिर से गिर गया। कुत्ते की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। एक अन्य कुत्ते ने आकर घायल कुत्ते पर हमला कर दिया तो आरोपी ने फिर से बेजुबान पर ईंट फेंककर मारी। घायल कुत्ता लंगड़ाते हुए कुछ दूर आगे तक गया और फिर से लड़खड़ाकर गिर पड़ा। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग निकाला। लोगों की सूचना पर क्षेत्र के एनिमल एक्टिविस्ट पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल कुत्ते को नजदीकी पशु अस्पताल पहुंचाया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही कुत्ते ने दम तोड़ दिया। घटना जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर चरथावल थाना क्षेत्र की है। दोनों टांगें पकड़ीं, बोरी की तरह उछाल-उछाल कर पटका, तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... चरथावल कस्बे के मोहल्ला हलवाइयान में देर रात पंकज पाल (33) अपने दोस्तों के मकान के बाहर खड़ा था। मोहल्ले के लोगों ने बताया- रात करीब 7 बजे तीन कुत्ते दौड़ते हुए आए और आपस में लड़ने लगे। इतने में पंकज ने एक कुत्ते की दोनों पिछली टांगे पकड़कर उसे खींच लिया। इसके बाद आरोपी युवक कुत्ते को हवा में उछाल-उछालकर सिर के बल जमीन पर पटकने लगा। तीन सेकेंड पर तीन बार पूरी ताकत से बेजुबान को जमीन पर पटका। कुत्ता पहले करीब एक मिनट तक बेसुध जमीन पर पड़ा रहा और दर्द से भौंकता रहा। इसके बाद खड़ा हुआ, पर फिर से गिर गया। पास में पंकज के दो दोस्त खड़े थे, एक बुजुर्ग बाइक पर बैठे हुए थे। पर उन्होंने आरोपी को रोकने तक की कोशिश नहीं की। कुत्ते की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का आक्रोश देखकर पंकज भाग निकला। मोहल्लेवालों की सूचना पर पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्ते को एक चादर में लपेटकर रोड के किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची। कुत्ते को पास के पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पहले भी कई कुत्तों को मार चुका है आरोपी सन्नी चोपड़ा ने बताया- मोहल्ले वालों की जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पंकज पहले भी कई कुत्तों को इसी तरह से मार चुका है। अन्य पशुओं के साथ भी क्रूरता कर चुका है। हालांकि कोई साक्ष्य नहीं होने के कारण आज तक कार्रवाई नहीं हुई। पर अब उसके खिलाफ सीसीटीवी फुटेज मिला है। ड्राइवर है आरोपी, सख्त कार्रवाई की मांग बताया जा रहा है कि आरोपी पंकज शादीशुदा है और डीजे गाड़ी चलाने व मजदूरी का काम करता है। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तलाश जारी, होगी सख्त कार्रवाई- थाना प्रभारी चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया- घटना की जानकारी मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… कारोबारी ने पत्नी की हत्या की, मामी से अफेयर था:तलाक चाहता था, संभल में पकड़े जाने के डर से खुद को भी कैंची मारी संभल में मेडिकल कारोबारी ने पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के डर से खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। मृतका के भाई का आरोप है कि 3 साल से जीजा का अपनी मामी से अफेयर चल रहा था। वो उससे निकाह करना चाहता था। इसलिए बहन पर तलाक का दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति नफीस (40) मेडिकल स्टोर चलाता है, जबकि मृतक पत्नी नजमा (38) आशा वर्कर थी। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर नजमा बच्चों के साथ अलग रहने लगी। रविवार रात नफीस, नजमा से मिलने पहुंचा। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट के फैसले के बाद हाजी-मुंतजिर बने रटोल नपं अध्यक्ष:बागपत एसडीएम ने दिलाई शपथ, बोले- सबको साथ लेकर करेंगे विकास
    Next Article
    18 मार्च से शुरू होगा यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन:सिद्धार्थनगर में तीन केंद्र बने, प्रधान परीक्षकों की सूची पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment