Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आराधना बोलीं-2027 में यूपी में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार:गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने और सरकार बनाने की तैयारी में जुटी पार्टी

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के साथ सरकार बनाने की तैयारी भी कर रही है। भाजपा पर धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे शाहजहांपुर जाते समय आराधना मिश्रा मोना का सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। संगठन मजबूत करने के लिए हो रहे मंडलीय दौरे आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए लगातार मंडलीय दौरे किए जा रहे हैं। संगठन को मजबूत करने के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों से बेहतर तालमेल बनाने पर भी काम हो रहा है। गठबंधन के नेतृत्व के बीच सकारात्मक बातचीत चल रही है। जल्द ही सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुटी है। पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर न सिर्फ चुनाव लड़ेगी, बल्कि प्रदेश में सरकार भी बनाएगी। धर्म और राजनीति को अलग-अलग विषय बताया भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करती रही है, जबकि कांग्रेस ने कभी जाति, मजहब और बिरादरी के आधार पर राजनीति नहीं की। कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चली है। उन्होंने कहा कि उनके लिए धर्म और राजनीति दोनों अलग-अलग विषय हैं। इन्हें आपस में मिलाकर नहीं देखना चाहिए। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और गठबंधन की एकजुटता को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अहम बताया। ----------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी:बोले- मुख्यमंत्री बौखला गए हैं, गोरखपुर में BJP नेता के बेटे की मौत का मामला
    Next Article
    2 मशीने लगाओ, डबल काम करो... वरना रोज जुर्माना लगाएंगे:कानपुर नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड में देरी पर प्रतिदिन 1 लाख के जुर्माने की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment