Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस परेड ग्राउंड में सिपाही ने किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- भाई माफ करना, मेरा समय पूरा हो गया है

    22 hours ago

    1

    0

    आगरा की पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में यूपी पुलिस के सिपाही ने सुसाइड कर लिया। उसके पास से पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मुझे माफ करना। मेरा समय पूरा हो गया है। भगवान ने मुझे बुलाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पुलिस परेड ग्राउंड में लोहे की सीढ़ी से एक युवक का शव लटका है। पुलिस ने जाकर देखा तो युवक की शिनाख्त 28 साल के सिपाही अनुज के रूप में हुई। 28 वर्षीय अनुज कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बागपत का रहने वाला बताया गया है। वर्तमान में परिवार मेरठ में रहा रहा है। मौके से सल्फास के पैकेट, पानी की बोतल, मोबाइल और चप्पल बरामद हुईं। उसकी जेब में एक सुसाडइ नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि मेरे भाई माफ करना मैं तुम्हारा साथ नहीं निभा पाया। मेरे सपने में भगवान आए थे। वो मुझे बुला रहे थे। उन्होंने कहा कि तुम्हारा समय पूरा हो गया है। डीसीपी का कहना है कि सुसाइड नोट में उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो मानसिक रूप से परेशान था। 2019 बैच का है। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो साल का बेटा है। परिजनों को सूचना कर दी गई है। वो मेरठ से आगरा आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वीकेंड पर ताजमहल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़:तेज धूप और उमस के बीच खिंचवाई तस्वीर, विदेशियों ने भी कैप्चर की ताज की खूबसूरती
    Next Article
    आगरा में पोखर में गिरा मासूम:इकलौते बेटे की मौत पर बेसुध हुई दादी, शव को गोद में लेकर रोती रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment