Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र तेजस की मौत: क्राइम सीन री-क्रिएशन से खुलेगा राज:फतेहपुर में बर्खास्त प्रधानाचार्य जेल भेजा गया, पोस्टमार्टम में चोटों का जिक्र

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम के कक्षा 12 के छात्र तेजस की मौत के मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ा रही है। घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस कॉलेज परिसर में क्राइम सीन री-क्रिएशन कराएगी। इसके अलावा सौंरा ओवरब्रिज क्षेत्र में पानी की टंकी के पास भी घटनाक्रम को दोहराकर जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार, तेजस बुधवार को परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान उसके पास नकल की पर्ची मिली थी। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने उसे परीक्षा कक्ष से बाहर निकाल दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने तेजस की पिटाई की, 1500 रुपये का जुर्माना लगाया और उसे निलंबित कर घर भेज दिया। घर जाते समय सौंरा ओवरब्रिज क्षेत्र में पानी की टंकी के पास तेजस की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर दर्ज हुई थी FIR घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बर्खास्त प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी और प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि परीक्षा के दौरान तेजस और उसके एक साथी को नकल की पर्ची के साथ पकड़ा गया था। दोनों छात्रों को परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाया गया था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विद्यालय परिसर में तेजस के साथ किसी तरह की मारपीट हुई थी या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के आधार पर इन चोटों को सीधे विद्यालय में हुई मारपीट से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी। चोटों की वास्तविक प्रकृति और मौत के कारण का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड की विशेषज्ञ राय ली जाएगी। पुलिस पानी की टंकी के पास भी क्राइम सीन री-क्रिएशन कराएगी। इसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि तेजस वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और पानी की टंकी से गिरने या किसी अन्य कारण से चोट लगने की संभावना कितनी है। एसपी ने कहा कि जांच में यदि आत्महत्या की पुष्टि होती है तो प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ दर्ज गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है। वहीं, यदि साक्ष्यों से छात्र के साथ मारपीट या उसे आत्महत्या के लिए उकसाने की बात सामने आती है तो आरोपियों के खिलाफ उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल बोर्ड की राय, सीसीटीवी फुटेज और अन्य परिस्थितिजन्य व वैज्ञानिक साक्ष्य जांच में अहम भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन:लापरवाही में 2 थानेदार लाइन हाजिर, 6 सिपाही निलंबित; कई थानेदार भी बदले
    Next Article
    ठठिया थाने के भवन पर मंडराया ढहने का खतरा:बारिश के बीच बरामदे के बाहर चस्पा किया नोटिस, खतरा, कृपया बरामदे में न बैठें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment