Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीकेंड पर ताजमहल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़:तेज धूप और उमस के बीच खिंचवाई तस्वीर, विदेशियों ने भी कैप्चर की ताज की खूबसूरती

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार को वीकेंड के चलते ताजमहल पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। तेज गर्मी के बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी कतार लगी रही। देशी पर्यटक ताजमहल के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेते नजर आए। वहीं विदेशी पर्यटकों ने भी ताज की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया। कई पर्यटक अपने गाइड से ताजमहल का इतिहास, पच्चीकारी और संगमरमर के बारे में जानकारी लेते दिखाई दिए। ताजमहल परिसर में दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। गर्मी के कारण कुछ पर्यटक परेशान भी नजर आए। ऐसे पर्यटक पेड़ों की छांव में बैठकर गर्मी से राहत लेते दिखे। इसके बावजूद ताज का दीदार करने पहुंचे लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ। पर्यटक अलग-अलग एंगल से ताजमहल के साथ तस्वीरें लेते रहे। विदेशी पर्यटकों ने भी कैमरे में कैद की खूबसूरती ताजमहल देखने पहुंचे विदेशी पर्यटक इसकी वास्तुकला और खूबसूरती को देखकर उत्साहित नजर आए। कई विदेशी पर्यटक अपने गाइड के साथ स्मारक को देखते हुए उसकी खासियतों के बारे में जानकारी लेते रहे। गाइड ने उन्हें ताजमहल के इतिहास के साथ यहां की पच्चीकारी और संगमरमर पर की गई बारीक कारीगरी के बारे में बताया। वीकेंड पर 60-70 हजार पर्यटकों की भीड़ वीकेंड पर ताजमहल में पर्यटकों की संख्या आम दिनों के मुकाबले काफी बढ़ जाती है। पर्यटन से जुड़े लोगों के मुताबिक, शनिवार को करीब 30 से 35 हजार पर्यटक ताजमहल का दीदार करते हैं। रविवार को भी पर्यटकों की संख्या लगभग इतनी ही रहती है। इस तरह शनिवार और रविवार को मिलाकर करीब 60 से 70 हजार पर्यटक ताजमहल पहुंचते हैं। शनिवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट पर सुबह से नजर आई लंबी कतार और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए इस वीकेंड में करीब 60 से 65 हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। वास्तविक संख्या टिकट बिक्री के आंकड़ों के बाद स्पष्ट होगी। गर्मी के बावजूद ताजमहल की खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित करती रही। कोई ताज के साथ तस्वीर लेता नजर आया तो कोई इसकी पच्चीकारी और वास्तुकला को करीब से देखकर कैमरे में कैद करता रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छुट्टा जानवर से टकराकर बाइक सवार दो सिपाही घायल:गोंडा में एक पुलिसकर्मी का हाथ फ्रैक्चर; कजरी तीज मेले की ड्यूटी पर जा रहे थे
    Next Article
    आगरा पुलिस परेड ग्राउंड में सिपाही ने किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- भाई माफ करना, मेरा समय पूरा हो गया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment