Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सात फार्म हाउस तोड़े गए:32,470 वर्गमीटर जमीन कराई मुक्त, आगे भी चलेगा अभियान

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार शाम को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कोण्डली बांगर और ग्राम झट्टा में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान डूब क्षेत्र में बने 7 अवैध फार्महाउस ध्वस्त किए गए, जबकि ग्राम झट्टा में दोबारा की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी पूरी तरह हटाया गया। अभियान के दौरान कुल 32,670 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-10 की टीम ने ग्राम कोण्डली बांगर के डूब क्षेत्र में 10,000 वर्गमीटर भूमि पर बने 7 अवैध फार्महाउस ध्वस्त कर दिए। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दरअसल ये जमीन सिचाईं विभाग है। लेकिन सुपरवीजन का काम प्राधिकरण का है। ऐसे में यहां बने अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त किया गया। जिन्होंने पक्का निर्माण किया था। अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर इसके बाद टीम ने ग्राम झट्टा के खसरा संख्या-456 पर दोबारा अवैध प्लॉटिंग किए जाने की सूचना पर वहां से अवैध निर्माण हटाया। बताया गया कि अतिक्रमणकर्ताओं ने पहले हटाए जा चुके कब्जे के बाद फिर से चिनाई कर प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया और करीब 22,670 वर्गमीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया। अवैध निर्माण चलेगा अभियान प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे, प्लॉटिंग और निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में युवती ने फांसी लगाकर दी जान:पति से झगड़े के बाद मायके में रहती थी, 2023 में हुई थी शादी
    Next Article
    पॉक्सो एक्ट के दोषी को 25 साल का सश्रम कारावास:बलिया कोर्ट ने 32 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment