Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आमिर बोले- 3 इडियट्स वांगचुक पर नहीं बनी:वांगचुक ने कहा- 20 जुलाई को कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, तब तक जिंदा रहना चाहता हूं

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का शुक्रवार को 20वां दिन है। इस बीच एक्टर आमिर खान ने कहा- मुझे सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। फिल्म जब बन रही थी तब मैं उन्हें जानता तक नहीं था। आमिर ने यह बात लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक महिला के सवाल का जवाब देते हुए कही। इधर सोनम वांगचुक ने कहा- वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहते हैं। इस दिन कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च है। उन्होंने समर्थकों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र के मंदिर में अपनी बात रखेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि वांगचुक के ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को उनकी रोजाना मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए थे। वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनका वजन 8.9kg तक गिर गया है। खेड़ा-केजरीवाल की वांगचुक से मुलाकात CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हैं। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी। पक्ष-विपक्ष की अपील, वांगचुक भूख हड़ताल खत्म करें लद्दाख को राज्य बनाने की मांग, वांगचुक 170 दिन जेल में रहे वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए। सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया। वांगचुक पर आमिर बोले- 3 इडियट्स उन पर नहीं बनी सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आमिर ने कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे उम्मीद करते हैं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। लेकिन साथ ही आमिर ने कहा है कि फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। फिल्म बनाते हुए वो उन्हें जानते तक नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें… इरोम ने 16 साल तक अनशन किया, जानें ऐसी ही 5 हड़तालें देश में पहले भी कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लंबी भूख हड़ताल कर चुके हैं। महात्मा गांधी से लेकर जी.डी. अग्रवाल तक कई लोगों ने अनशन का सहारा लिया। सबसे लंबी भूख हड़ताल का रिकॉर्ड इरोम शर्मिला के नाम है। इरोम शर्मिला ने मणिपुर से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) हटाने की मांग को लेकर करीब 16 साल (2000-2016) तक भूख हड़ताल की थी। इस दौरान उन्हें जीवित रखने के लिए नाक के जरिए तरल आहार (फोर्स-फीडिंग) दिया जाता था। 3 हफ्ते से ज्यादा भूखा रहने पर दूसरे बॉडी पार्ट्स पर असर ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… वांगचुक पर आमिर बोले- उनके लिए चिंतित हूं:उम्मीद है अनशन खत्म करेंगे; 3 इडियट्स उन पर नहीं बनी, फिल्म के दौरान उन्हें जानता नहीं था करीब तीन हफ्तों से जारी सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आमिर ने कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे उम्मीद करते हैं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बच्चों समेत कार लेकर नदी में कूदा टीचर:व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखी थी सुसाइड करने की बात, महाराष्ट्र के नांदेड़ का मामला
    Next Article
    PM मोदी बोले- AAP सरकार की कर्ज पर मौज:कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में; पंजाब में BJP ही बदलाव लाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment