Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी बोले- AAP सरकार की कर्ज पर मौज:कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में; पंजाब में BJP ही बदलाव लाएगी

    15 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 जुलाई) को जालंधर रैली में कहा- पंजाब में कट्‌टर बेईमान पार्टी (AAP) की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन-बेटियों के साथ धोखा किया है। लॉ एंड ऑर्डर के ये हालात हैं कि कब कहां गैंगवार हो जाए, कहां किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो चुका है। थानों पर अटैक हो रहे हैं। पीएम ने कहा कि यहां कांग्रेस का भी अपना रोना धोना चल रहा है। इनका तो कुर्सी का किस्सा खत्म नहीं हो रहा है। अकाली दल का भी यही हाल है। उनकी अपनी उलझनें खत्म नहीं हो रही हैं। पंजाब में BJP ही असली बदलाव लाएगी। हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करने के बाद PM पहले चंडीगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने 4700 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां पढ़ाई शुरू होगी। यहां मंच पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे। प्रोजेक्टों के नींव पत्थर में विपक्षी सांसदों के साथ CM भगवंत मान का भी नाम रहा। हालांकि मान PM के साथ कहीं स्टेज पर नहीं आए। इसके बाद जालंधर आकर 5470 करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। यहां वे संतों से भी मिले। उन्होंने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस (अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी तक) को हरी झंडी दिखाई। इसी ट्रेन में रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरे सचखंड बल्लां के मुखी संत निरंजन दास और स्कूली बच्चों से मिलकर बातचीत की। रैली में PM किसान नेताओं की तरह हरी पगड़ी पहन पहुंचे। रैली में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह व अशोक मित्तल पहली बार BJP की स्टेज पर आए। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं पहुंचे। ये खबरें भी पढ़ें… PM मोदी की पंजाब रैली के मायने PM के चंडीगढ़ दौरे के मोमेंट्स भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू PM के दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आमिर बोले- 3 इडियट्स वांगचुक पर नहीं बनी:वांगचुक ने कहा- 20 जुलाई को कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, तब तक जिंदा रहना चाहता हूं
    Next Article
    पुरी रथयात्रा, तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे:अब तीनों देवता 7 दिन मौसी के घर रहेंगे, दूसरे दिन 9 लाख श्रद्धालु जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment