Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आयकर विभाग की सोनभद्र में बड़ी कार्रवाई:खनन क्षेत्र के 14 ठिकानों पर 20 घंटे से जांच जारी, रिकॉर्ड्स खंगाल रहीं टीमें

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के खनन क्षेत्र में आयकर विभाग द्वारा पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, विभाग की टीम पिछले 20 घंटे से अधिक समय से जिले के करीब 14 स्थानों पर जांच में जुटी हुई है। सोनभद्र मुख्यालय पर छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन, क्रेसर ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, चंद्रभूषण गुप्ता, एसके चौबे, इश्तियाक खां, अंसारी बंधु और छात्र शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कारोबारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई चल रही है। बुधवार से ही इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल देखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने इस छापेमारी की योजना कई महीनों पहले तैयार कर ली थी। बिल्ली मारकुंडी में हुए खनन हादसे के बाद कई खनन व्यवसायी अवैध खनन के आरोप में विभाग की निगरानी में आ गए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान खनन व्यवसायियों के पट्टा दस्तावेजों से लेकर रोजाना के कच्चे रिकॉर्ड तक की बारीकी से जांच की जा रही है। पिछले कई सालों के वित्तीय लेनदेन से संबंधित बैंक खातों का विवरण भी खंगाला जा रहा है। कुल मिलाकर, दर्जनों अधिकारी दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रहे हैं। अगर जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। छापेमारी के बाद कई खनन व्यवसायियों के मुंशी और मैनेजर अनुपस्थित पाए गए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध खनन और राजस्व हानि पर नियंत्रण लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    VDO की संपत्ति जांच में 1.35 करोड़ अधिक निकली:चार महीने पहले विजिलेंस ने 9 करोड़ रुपए आंकी थी, छानबीन में 20 करोड़ पता चला
    Next Article
    ललितपुर में लापता किसान का शव कुएं में मिला:कुएं के बाहर बाइक, चप्पल और पेंट मिला; शाम को घर से निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment