Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अब डिजिपिन से होगी हर लोकेशन की डिजिटल पहचान:भारतीय डाक ने लॉन्च किया, पिन कोड की तरह 10 अक्षरों और अंकों का कोड होगा

    1 day ago

    1

    0

    भारतीय डाक ने देश में जगहों की डिजिटल पहचान के लिए ‘डिजिपिन’ यानी डिजिटल पोस्टल इंडेक्स नंबर शुरू किया है। इसके तहत हर जगह को 10 अक्षरों और अंकों का एक खास कोड मिलेगा। इससे किसी जगह की पहचान मौजूदा 6 अंकों वाले पिन कोड से ज्यादा सटीक तरीके से की जा सकेगी। खास बात यह है कि डिजिपिन मौजूदा पिन कोड की जगह नहीं लेगा। इसे पुराने पते और पिन कोड के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे डाक विभाग ने आईआईटी हैदराबाद और इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र के साथ मिलकर तैयार किया है। 6 सवालों के जवाब में समझें, डिजिपिन के बारे में… सवाल 1: क्या डिजिपिन आने के बाद पिन कोड खत्म हो जाएगा? जवाब: नहीं, डिजिपिन पिन कोड की जगह नहीं लेगा। दोनों का इस्तेमाल साथ किया जा सकेगा। सवाल 2: डिजिपिन से आम आदमी को क्या फायदा होगा? जवाब: ऐसे पते जहां मकान नंबर, गली या सड़क की जानकारी स्पष्ट नहीं है, वहां सही जगह खोजने में आसानी होगी। गांवों और दूरदराज के इलाकों में भी यह उपयोगी हो सकता है। सवाल 3: इमरजेंसी में डिजिपिन कैसे काम आएगा? जवाब: एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड या राहत टीमों को किसी जगह की सटीक लोकेशन बताने में मदद मिल सकती है। आपदा के समय यह खास तौर पर उपयोगी हो सकता है। सवाल 4: क्या डिजिपिन के लिए इंटरनेट जरूरी है? जवाब: नहीं, लोकेशन का डिजिपिन पता चल जाने के बाद इसे ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सवाल 5: अपना डिजिपिन कैसे पता करें? जवाब: डाक विभाग की ‘अपना डिजिपिन जानें’ सुविधा के जरिए अपनी मौजूदा लोकेशन का डिजिपिन पता किया जा सकता है। इसके लिए अकाउंट बनाने या कोई अलग एंट्री करने की जरूरत नहीं है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मेटा का पर्सनल AI एजेंट लॉन्च, खुद ईमेल भेजेगा,पेमेंट करेगा:ऑनलाइन शॉपिंग-बिजनेस प्लानिंग में भी यूजर्स की मदद करेगा म्यूज मेटा ने मंगलवार को 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च किया। यह रोजमर्रा के कामों जैसे शेड्यूल बनाने और खरीदारी में भी मदद करेगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट में दलील-राहुल गांधी VVIP नहीं, जल्द सुनवाई हो:CJI सूर्यकांत बोले- पहले सुनवाई चाहिए तो अर्जी दाखिल करें, हमारे सामने सब मामले बराबर
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का मददगार गिरफ्तार:चीन में बनी पिस्तौल और 16 राउंड गोलियां बरामद; आतंकियों को हथियार दिलाने का काम करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment