Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री पहुंचा, IMD ने शुक्रवार से जताई बारिश की संभावना

    1 hour ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, नौ सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से हल्की बारिश होने और इस दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। यह अधिकतम तापमान मंगलवार के 35 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री अधिक रहा।पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पालम में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक), लोधी रोड में 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक), रिज में 34.9 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक) और आयानगर में 35.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री कम), लोधी रोड में 26.2 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक), रिज में 22.8 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री कम) और आयानगर में 26.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही और बुधवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Madhya Pradesh Toxic Liquor Tragedy | सागर में जहरीली शराब त्रासदी! मुख्यमंत्री यादव ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, शीर्ष अधिकारियों पर गिरी गाज
    Next Article
    Sagar में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद CM Mohan Yadav ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment