Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुल से साईं नदी में कूदा 18 साल का युवक:उन्नाव में 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, NDRF और गोताखोर तलाश में जुटे

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 18 साल के युवक ने साईं नदी पुल से छलांग लगा दी। युवक ने पुल के पास अपनी बाइक खड़ी की और अचानक नदी में कूद गया। घटना के करीब 36 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। गुरुवार सुबह से पुलिस, गोताखोर और NDRF की टीम नदी में लगातार उसकी तलाश कर रही है। बेटे के नदी में कूदने की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा है। ओग्रापुर निवासी अनंत का बेटा आदित्य मंगलवार रात करीब 8 बजे सेराइयां गांव के पास देवरा बाबा के नजदीक बने साईं नदी पुल पर पहुंचा था। ग्रामीणों के मुताबिक, आदित्य ने अपनी मोटरसाइकिल पुल के पास खड़ी की। इसके बाद वह अचानक नदी में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही असोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। पानी का बहाव तेज, NDRF भी जुटी नदी में पानी अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाने के साथ NDRF टीम की मदद भी ली है। टीमें नदी में अलग-अलग स्थानों पर युवक की तलाश कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नदी के बहाव और गहराई को देखते हुए बचाव दलों को अलग-अलग जगहों पर लगाया गया है। युवक को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था आदित्य आदित्य तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई अंकेत और अंसित हैं। पिता अनंत बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। बेटे के नदी में कूदने की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग नदी किनारे बैठकर आदित्य के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। करीब 36 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है। पूर्व विधायक समेत कई लोग पहुंचे घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल और साईं नदी पुल के आसपास पहुंच गए। पूर्व विधायक उदयराज यादव, सपा नेता सीएल यादव, भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना सिंह और रविन्द्र यादव समेत कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। असोहा थाना प्रभारी और सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बचाव अभियान की निगरानी की। नदी में लगातार चल रहा सर्च ऑपरेशन पुलिस और बचाव दल गोताखोरों तथा NDRF की मदद से नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। नदी का तेज बहाव और अधिक गहराई अभियान में चुनौती बनी हुई है। फिलहाल आदित्य का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है और युवक को खोजने के लिए सभी जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 बीघा जमीन जलमग्न होने पर स्थाई लोक अदालत सख्त:मैनपुरी में 3 सिंचाई अफसरों को नोटिस, 22 सितंबर तक जवाब-तलब
    Next Article
    चोरी की बाइक के साथ दो युवक पकड़े गए:भदोही के कुड़ीकला से चोरी हुई स्प्लेंडर बरामद, नंबर प्लेट बदलकर चलाने की थी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment