Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indian-American दंपत्ति ने University of North Texas को AI कॉलेज के लिए दिए 2 करोड़ डॉलर

    2 hours ago

    1

    0

    वाशिंगटन, नौ सितंबर भारतीय मूल के इंजीनियर दंपति विकास और अनुराधा सिन्हा ने यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सस (यूएनटी) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उन्नत विश्लेषण के कॉलेज की स्थापना के लिए दो करोड़ डॉलर का दान दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, ‘अनुराधा एंड विकास सिन्हा कॉलेज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एडवांस्ड एनालिटिक्स’ छात्रों और शिक्षकों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। कॉलेज में एआई, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, उन्नत विश्लेषण, हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स और सूचना विज्ञान जैसे क्षेत्रों पर काम होगा।ब्राडकॉम के उपाध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि यह दान उन अवसरों को आगे बढ़ाने और यह स्वीकार करने का प्रयास है कि अप्रवासी केवल ‘अमेरिकन ड्रीम’ का हिस्सा नहीं बनते, बल्कि उसे बनाने में भी योगदान देते हैं। इस दान से कॉलेज के नेतृत्व, छात्रवृत्ति, प्रोफेसरशिप, उद्यमिता, उन्नत शोध और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए छह स्थायी निधियां स्थापित की जाएंगी। विकास और अनुराधा दोनों ने भारत में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे।विकास ने 2023 में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सस (यूएनटी) से पीएचडी पूरी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Flood: राष्ट्रपति Ramchandra Paudel ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
    Next Article
    New Delhi में PM Modi की मेजबानी में BRICS Summit 2026: जानिए Bharat Mandapam में दो दिवसीय बैठकों का पूरा Schedule

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment