Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विवि ने डिजिलाकर पर डिग्रियां अपलोड कीं:स्नातक-स्नातकोत्तर के छात्र घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे डाउनलोड

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों की डिग्रियां डिजिलाकर पर अपलोड कर दी हैं। अब छात्रों को डिग्री लेने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे घर बैठे मोबाइल फोन से अपनी डिग्री डाउनलोड कर सकेंगे। यह डिग्री हर जगह मान्य होगी। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों को डिजिटल सुविधाएं देने पर जोर दे रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने एक पत्र जारी किया है। इसमें सभी प्राचार्यों, संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों और निदेशकों को छात्रों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। डिजिलाकर पर डिग्री पाने के लिए छात्रों को पहले अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके लिए डिजिलाकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें आधार के अनुसार नाम, जन्मतिथि, लिंग, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, छह अंकों का सुरक्षा पिन और आधार संख्या डालनी होगी। मोबाइल पर मिले ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) को वेरिफाई करने के बाद अकाउंट बन जाएगा। इसके बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का नाम चुनना होगा। फिर डिग्री सर्टिफिकेट का विकल्प लेना होगा। इसमें रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन या एनरोलमेंट संख्या और पास होने का साल डालना होगा। सहमति देने के बाद डिग्री 'जारी दस्तावेज' सेक्शन में दिखेगी। वहां से छात्र उसकी पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर सरयू:24 घंटे में 5 सेमी बढ़ा जलस्तर, दोहरीघाट के मल्लाह टोला में 50 मीटर तक घुसा पानी
    Next Article
    100 बीघा जमीन जलमग्न होने पर स्थाई लोक अदालत सख्त:मैनपुरी में 3 सिंचाई अफसरों को नोटिस, 22 सितंबर तक जवाब-तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment