Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jammu में हिरासत से भागा ड्रग तस्कर Jalandhar से फिर गिरफ्तार

    49 minutes ago

    1

    0

    स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू इकाई ने तीन दिन पहले हिरासत से फरार हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एनसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि एनसीबी, जम्मू कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया।पुलवामा जिले के काकापोरा निवासी आकिब बशीर छह-सात सितंबर की मध्यरात्रि को जम्मू के नरवाल में एनसीबी की हिरासत से फरार हो गया था। एनसीबी ने इससे पहले तीन सितंबर को सांबा जिले में एक यात्री बस से उसे गिरफ्तार किया था और उसके पास से 522 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एनसीबी ने हिरासत से फरार हुए कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर बशीर का जम्मू कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस के साथ करीबी समन्वय में, सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है।’’ उन्होंने बताया कि जम्मू से फरार होने के बाद आरोपी पठानकोट के रास्ते जालंधर पहुंचा।उन्होंने कहा, ‘‘वह शुरू में नरवाल फल मंडी के पास एक जंगल में छिपा। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने दाढ़ी-मूंछ कटवा लीं, कपड़े बदल लिए और अपना हुलिया बदल लिया।’’ आरोपी ने जालंधर में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर शरण ली और तलाश कर रहे दलों से बचने की कोशिश की। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘खुफिया सूचनाओं और जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों से एजेंसियों को उसके ठिकाने का पता लगाने में मदद मिली।बशीर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली या किसी अन्य राज्य की ओर जाने की तैयारी कर रहा था।’’ बशीर की गिरफ्तारी जम्मू संभाग में एनसीबी द्वारा चलाए गए एक महीने लंबे अभियान का हिस्सा थी। इस अभियान में मादक पदार्थ तस्करों द्वारा पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर में हेरोइन पहुंचाने के दो अलग-अलग मार्गों का पता चला। एनसीबी ने पिछले एक महीने के दौरान की गई चार अलग-अलग कार्रवाइयों और पंजाब में हुई एक संबंधित बरामदगी में कुल 6.920 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mayawati की शर्त के बाद Ashok Siddharth ने राजनीति से लिया संन्यास
    Next Article
    Madhya Pradesh Toxic Liquor Tragedy | सागर में जहरीली शराब त्रासदी! मुख्यमंत्री यादव ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, शीर्ष अधिकारियों पर गिरी गाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment