Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ की दो परियोजनाओं का उद्घाटन PM करेंगे:50 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, 49.89 करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ को जल्द दो बड़ी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। नौरंगीलाल इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम और बाराद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व मल्टीलेवल कार पार्किंग का शुभारंभ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कर कमलों से कराया जाना प्रस्तावित है। दोनों परियोजनाओं का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अब प्रशासन उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। रविवार को मंडलायुक्त ओपी आर्य ने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के साथ दोनों परियोजनाओं का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं में बची छोटी-बड़ी कमियों को तत्काल दूर कराने और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएमओ और मुख्यमंत्री कार्यालय से समन्वय कर उद्घाटन की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाने को कहा। 50 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी कई सुविधाएं मंडलायुक्त सबसे पहले स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार नौरंगीलाल इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। करीब 6 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्वीमिंग, योग और जिम समेत कई खेलों की सुविधा मिलेगी। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग और लॉकर रूम, जबकि अतिथि, मीडिया और वीआईपी के लिए अलग कमरे बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना उद्घाटन के लिए तैयार है। 49.89 करोड़ की पार्किंग-शॉपिंग परियोजना भी तैयार इसके बाद मंडलायुक्त ने बाराद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी मिशन की इस परियोजना पर करीब 49.89 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पहले चरण में 7 दुकानों का आवंटन कर 1.75 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि परियोजना में जो भी कार्य या औपचारिकताएं बाकी हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाए, ताकि पीएम-सीएम के प्रस्तावित उद्घाटन के बाद इसे जल्द शहरवासियों के लिए शुरू किया जा सके। रामघाट रोड से जलभराव और ट्रैफिक में भी राहत निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सीएम ग्रिड रामघाट रोड परियोजना भी देखी। करीब 17.47 करोड़ रुपए की लागत से मीनाक्षी पुल से क्वारसी थाना तक 2.65 किमी सड़क का निर्माण हुआ है। नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और रामघाट रोड पर जलभराव की समस्या में भी राहत मिली है। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, उनमें अब अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उद्घाटन को लेकर उच्च स्तर पर समन्वय किया जाए, ताकि अलीगढ़ को इन आधुनिक सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर मंडलायुक्त अरुण कुमार, चीफ इंजीनियर बीके सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SOG भंग होने के बाद सिपाही का वीडियो वायरल:प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे संग बर्थडे पार्टी मनाता नजर आया
    Next Article
    प्रेमी से शादी कर बोली- अपनी मर्जी से आई हूं:जालौन में युवती ने वीडियो बनाया, कहा- पति-ससुराल पक्ष को पुलिस परेशान न करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment