Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पॉक्सो एक्ट के दोषी को 25 साल का सश्रम कारावास:बलिया कोर्ट ने 32 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

    8 hours ago

    1

    0

    बलिया में विशेष न्यायालय ने थाना नरही में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में आरोपी प्रशांत राय को दोषी ठहराया। उसे 25 वर्ष के सश्रम कारावास और 32 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 ने फैसला सुनाया। इसके अतिरिक्त, आरोपी को धारा 14 पॉक्सो एक्ट में छह वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अर्थदंड जमा न करने पर छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना पड़ेगा। वहीं, भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत दो वर्ष के सश्रम कारावास और दो हजार रुपये के अर्थदंड का प्रावधान किया गया है। यह अर्थदंड न जमा करने पर एक माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। इस मामले में शासन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश पाण्डेय ने प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को सजा सुनाई जा सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सात फार्म हाउस तोड़े गए:32,470 वर्गमीटर जमीन कराई मुक्त, आगे भी चलेगा अभियान
    Next Article
    अमेठी में SP ने पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़:शारीरिक और मानसिक तौर पर चुस्त रहने को कहा, मॉक ड्रिल भी कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment