Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में जेवर और नकदी लेकर महिला लापता:पति ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार, काम से लौटा तो घर पर लगा मिला ताला

    15 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामसरन दासपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी पांच माह की गर्भवती पत्नी के घर से जेवर,नकदी और मोबाइल लेकर लापता होने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने पुलिस से उसकी तलाश कराने की गुहार लगाई है। क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर से गुरुवार 30 जुलाई को बात की गई तो उन्होंने कहा की मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। फिलहाल थाने से पता करवाया जा रहा है। पीड़ित मोहित मिश्र ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मोहित का आरोप है कि उनकी पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और उनका स्मार्टफोन भी अपने साथ ले गई है। मोहित मिश्र पुत्र कौशल मिश्र के अनुसार, उनका विवाह लगभग छह माह पूर्व इनायतनगर थाना क्षेत्र के सधई पाड़े का पुरवा मजरा कहुआ निवासी वंदना के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों उसरु रायबरेली रोड फ्लाईओवर के समीप थाना कैंट क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रहे थे। मोहित पेंटिंग का काम करते हैं, और उनकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है। मोहित ने बताया कि 27 जुलाई 2026 की सुबह वह रोज की तरह काम पर चले गए थे। शाम करीब सात बजे जब वह वापस लौटे, तो मकान मालिक ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी सुबह लगभग दस बजे कमरे में ताला लगाकर चाबी उनके पास सौंपकर कहीं चली गई थी। पीड़ित ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन लगातार स्विच ऑफ मिला। जब उन्होंने अपनी सास से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि वंदना उनके घर नहीं पहुंची है। इसके बाद मोहित ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस मामले पर रुदौली के पुलिस क्षेत्रधिकारी अरविंद सोनकर ने गुरुवार की शाम को बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल पता करवा रहे हैं और हो सकता है कि थाने पर तहरीर दी गई हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्यूशन के लिए निकले छह बच्चे लापता:मेरठ में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, घर से सामान भी गायब, हरिद्वार तक तलाश जारी
    Next Article
    अखिलेश यादव बोले- मंत्री गए, लेकिन सरकार बच गई:बदायूं में कहा- 2017 के बाद सबसे ज्यादा गांजा लखनऊ में पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment