Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्यूशन के लिए निकले छह बच्चे लापता:मेरठ में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, घर से सामान भी गायब, हरिद्वार तक तलाश जारी

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन के लिए निकले छह छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस सभी की तलाश में जुटी है। इन सभी के परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस का दावा है कि सभी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। पुलिस के अनुसार, ज्ञान कुंज कालोनी में बब्बल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर उनका बेटा सूरज सिंह अपने दोस्तों के साथ ट्यूशन के लिए निकला था। आधा घंटे बाद जब बब्बल ने ट्यूशन टीचर को फोन किया तो पता चला कि सूरज सिंह ट्यूशन नहीं पहुंचा है। करीब डेढ़ घंटे बाद टीचर का फोन आया कि सूरज व उसके सभी दोस्त ट्यूशन नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद परिवारों में खलबली मच गया। सूरज के साथ चार दोस्त भी सूरज के पिता बब्बल ने बताया कि उनका बेटा ट्यूशन अकेला नहीं जाता था। उसके साथ उसके दोस्त संगीत चौहान, आयुष, अभिषेक, कार्तिक और देव सैनी भी जाते हैं। उन्होंने उनके घरों पर संपर्क किया तो पता चला कि वह भी ट्यूशन के लिए निकले थे लेकिन पहुंचे नहीं। उनके बेटे के साथ यह किशोर भी लापता हैं। लोकेशन तलाशने में जुटी पुलिस बुधवार से सभी छह बच्चे लापता हैं, जिसके बाद परिवार के लोग दहशत में है। तरह तरह की संभावना जताई जा रही है। यहां तक अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं यह सभी इकट्ठे होकर हरिद्वार तो घूमने नहीं चले गए। पुलिस को परिवार की तरफ से एक मोबाइल नंबर भी मिला है, हालांकि वह नंबर बंद हैं। उस नंबर को ट्रेसिंग पर लगाया गया है। प्लानिंग के साथ निकले सभी बच्चे सभी छह बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ने वाले हैं। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि यह सभी प्लानिंग के तहत घर से निकले हैं। इसके कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। तहरीर देने वाले बब्बल ने बताया कि उनके बेटे के कुछ कपड़े गायब हैं। इसके अलावा संगीत नाम का बच्चा 5 हजार रुपये भी साथ लेकर निकला था। यह रुपये उसकी फीस थी जो उसको स्कूल में जमा करने के लिए दी गई थी। हरिद्वार पुलिस से किया गया संपर्क एक साथ छह बच्चों के लापता होने के बाद पुलिस भी हैरान है। पुलिस भी संभावना यही जता रही है कि बच्चे खुद ब खुद घर से निकले हैं। वह इन बच्चों के परिवार के संपर्क में बनी है। एक मैसेज हरिद्वार पुलिस को भी भेज दिया गया है। सभी बच्चों के फोटो जुटाए जा रहे हैं ताकि उसे हरिद्वार पुलिस को भेजा जा सके। सीओ बोले- कांवड़ लेने गए, तलाश जारी सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने दावा किया है कि सभी किशोर एक सीसीटीवी कैमरे में जाते दिखाई दिए हैं। उनकी वेशभूषा देखकर लगता है कि वह कांवड़ लेने निकले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया गया है। जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचे एसपी:कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, जलाभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना
    Next Article
    अयोध्या में जेवर और नकदी लेकर महिला लापता:पति ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार, काम से लौटा तो घर पर लगा मिला ताला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment