Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचे एसपी:कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, जलाभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना

    13 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के साथ थाना दिलीपपुर क्षेत्र स्थित बाबा बेलखरनाथ धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण एसपी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बाबा बेलखरनाथ का किया जलाभिषेक निरीक्षण के बाद एसपी दीपक भूकर और एएसपी आलोक कुमार ने बाबा बेलखरनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति तथा श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में स्वास्थ्य-शिक्षा, पेयजल सुविधाओं की जुटा रहे जानकारी:जनगणना की शुरू हुई तैयारी; विकास की योजनाएं बनाने में आसानी होगी
    Next Article
    ट्यूशन के लिए निकले छह बच्चे लापता:मेरठ में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, घर से सामान भी गायब, हरिद्वार तक तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment