Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान टॉकीज सर्विस रोड बंद, बढ़ा 5km का सफर:लग रहा जाम, राहगीर बोले बरबाद होगा समय; लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर

    6 hours ago

    1

    0

    मेट्रो निर्माण कार्य के चलते भगवान टॉकीज से अबुल उलाह दरगाह की ओर जाने वाली सर्विस रोड बंद कर दी गई है। इससे सुल्तानगंज पुलिया की ओर जाने वाले लोगों को अब करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क बंद होने से पहले दिन से ही वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। भगवान टॉकीज सर्विस रोड पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते बुधवार दोपहर से भगवान टॉकीज की ओर से सर्विस रोड को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया गया। गुरुवार को भी इस मार्ग से दोपहिया और चारपहिया वाहन नहीं निकल सके। जिन लोगों को सुल्तानगंज पुलिया, अबुल उलाह दरगाह और आसपास के क्षेत्रों में जाना था, उन्हें वैकल्पिक मार्ग से होकर करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। राहगीरों का कहना है कि सड़क बंद होने की पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। कई वाहन चालक रोज की तरह इस मार्ग पर पहुंचे, लेकिन बैरिकेडिंग मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। राहगीर सुरेश ने बताया कि रास्ता बंद मिलने के कारण उन्हें लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ा, जिससे समय भी अधिक लगा और जाम का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि पहले से सूचना बोर्ड या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाती तो लोगों को कम परेशानी होती। सड़क बंद होने के कारण भगवान टॉकीज और आसपास के मार्गों पर दिनभर यातायात का दबाव बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में पृथक बुंदेलखंड की मांग तेज:राजा बुंदेला बोले- ‘उठो, जागो और स्वराज्य मांगो’, अलग राज्य के समर्थन में लिया संकल्प
    Next Article
    सकलडीहा ब्लॉक में 44 जोड़ों ने लिए सात फेरे:बीडीओ की सतर्कता से मिला परिवार, रोते बच्चे को पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment