Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता के श्रीगंगानगर-जयपुर के ठिकानों पर ED की छापेमारी:विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे, भाई और पत्नी नगर परिषद चेयरमैन रहे

    10 hours ago

    1

    0

    राजस्थान भाजपा के नेता और शराब कारोबारी अशोक चांडक के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी है। चांडक के श्रीगंगानगर और जयपुर के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 5 बजे ईडी की टीमें पहुंची थीं। चांडक ने साल 2018 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनकी पत्नी और भाई भी श्रीगंगानगर नगर परिषद की चेयरमैन रहे हैं। चांडक परिवार जून 2025 में भी चर्चा में आया था। उन्होंने रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि गैंग ने उनसे 30 करोड़ की फिरौती मांगी है। घर, ऑफिस और ट्रस्ट समेत कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, ED की कई टीमों ने श्रीगंगानगर में एक साथ कई ठिकानों पर रेड की। अलग-अलग टीमें अशोक चांडक के शिवा वाइन, चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट के ऑफिस में पहुंची थी। चांडक के शहर के निकुंज विहार और जवाहर नगर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ED की टीम ने जयपुर के वैशाली नगर में अशोक चांडक के रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की है। वहां भी कारोबार से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। क्यों हुई ED की छापेमारी? शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग या आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामले में की जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। टीमें विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अब देखिए- ED की कार्रवाई की 2 PHOTO रोहित गोदारा ने मांगी थी 30 करोड़ की फिरौती साल 2025 में 17 जून को अशोक चांडक के बिजनेस पार्टनर आशीष गुप्ता पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद अशोक चांडक और उनके बेटे राघव चांडक को रोहित गोदारा और हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी भरे कई कॉल आए थे। कॉल करने वालों ने 30 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिर 24 जून को राघव के मोबाइल पर भेजे गए एक मैसेज में आशीष गुप्ता पर हुई फायरिंग का जिक्र किया गया। इसमें गैंग से जुड़े कुछ लोगों के नाम लिखे गए। इसके बाद अशोक चांडक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। …. ये खबर भी पढ़िए… बीकानेर में घी व्यापारी के ऑफिस पर ED का छापा:तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए घी सप्लाई किया था, पुलिस को टीम ने लौटाया बीकानेर में ED की टीम ने करीब एक महीने पहले घी व्यापारी मोहनलाल आशीष कुमार अग्रवाल के ऑफिस पर रेड की। जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में लड्‌डू प्रसाद से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई थी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- आंगन में बंधी गाय को उठा ले गया तेंदुआ,VIDEO:होशियारपुर में दीवार फांदकर घर में घुसा, जबड़े में दबोचकर घसीट ले गया
    Next Article
    खबर हटके- रेस्टोरेंट का ऑफर, अजगर के बदले पिज्जा फ्री:कीड़े पकड़ने पर पैसे दे रही सरकार; दुनिया की सबसे बड़ी गुल्लक, जिसके अंदर जाते हैं लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment