Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- आंगन में बंधी गाय को उठा ले गया तेंदुआ,VIDEO:होशियारपुर में दीवार फांदकर घर में घुसा, जबड़े में दबोचकर घसीट ले गया

    8 hours ago

    1

    0

    होशियारपुर के दसूहा में एक तेंदुए ने रिहायशी इलाके में घुसकर घर के आंगन में बंधी गाय को अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ आते ही गाए के गले को अपने मुंह में डाल लेता है। गाय कुछ देकर मुकाबला करती है लेकिन इसके बाद तेंदुआ उसका गला घोंट देता है और मार देता है। गाय को शिकार बनाते तेंदुए का वीडियो भी सामने आया है। गाय तेंदुए से जान बचाने के लिए काफी देर संघर्ष करती है। इस दौरान गाय जोर-जोर से आवाज निकालती है, लेकिन मालिक नहीं उठते हैं जिससे तेंदुआ गाय को खा जाता है। तेंदुए के गाय पर अटैक के PHOTOS… VIDEO में क्या दिख रहा... गार्ड ने कहा- रात को लाइट जलाकर रखें सुबह बछड़ी मृत मिलने के बाद परिजनों ने पंचायत और वन्यजीव विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया, जबकि दातारपुर वेटरनरी अस्पताल की डॉक्टर पूनम शर्मा ने बछड़ी का पोस्टमार्टम किया। फॉरेस्ट गार्ड गुरमेल सिंह ने ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने और घरों के बाहर लाइटें जलाकर रखने की सलाह दी। जरूरत पड़ने पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की भी बात कही गई। तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण रिहायशी इलाके में तेंदुए के घुसने और घर के आंगन में बंधी बछड़ी को मारने की घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ दोबारा भी आबादी वाले इलाके में आ सकता है, इसलिए लोग रात के समय लाइट जगाकर सो रहे हैं। --------------- यह खबर भी पढ़ें… होशियारपुर में जंगल से सड़क पर आया तेंदुआ,VIDEO:पानी की तलाश में 10 मिनट भटकता रहा; घबराए बाइक सवारों ने रास्ता बदला होशियारपुर में 20 दिन पहले भी सड़क पर घूमता हुआ तेंदुआ दिखा था। सड़क से गुजर रहे लोग तेंदुआ देख अचानकर रुक गए और बाइकों को मोड़कर वापस जाने लगे। इस दौरान कुछ नौजवानों ने अपने मोबाइल में तेंदुए का वीडियो बना लिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतसर में बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने वाली युवती का VIDEO:पेट्रोल लेकर घर पहुंची, युवक हाथ जोड़ता रहा, वह पैर पर पैर रख अंगुली दिखाती रही
    Next Article
    भाजपा नेता के श्रीगंगानगर-जयपुर के ठिकानों पर ED की छापेमारी:विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे, भाई और पत्नी नगर परिषद चेयरमैन रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment