Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन के तिलक से पहले भाई समेत 3 की मौत:दोस्तों संग खरीदारी कर लौट रहे थे, रायबरेली में पेड़ से टकराई कार, दो प्रॉपर्टी डीलर, एक टेंट कारोबारी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के रायबरेली में बहन के तिलक समारोह से ठीक एक दिन पहले सगे भाई समेत तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों तिलक के सामान की खरीदारी करके देर रात घर लौट रहे थे। तभी उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार फिसलते हुए रोड से करीब 10 फीट दूर 4 फीट गहरे गढ्‌ढे में गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों हेडलाइट चूर-चूर हो गईं, कार के गेट भी टूटकर अलग हो गए। कार की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला गया, पर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। भाई की मौत के कारण घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों में से दुल्हन का भाई टेंट कारोबारी था और हाइवे पर ढाबा भी चलाता था। जबकि उसके दोनों दोस्त प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। घटना जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदोखर थाना क्षेत्र की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... जगतपुर थाना क्षेत्र के प्रहरी गांव निवासी संदीप सिंह (35) पुत्र तेजभान की छोटी बहन काजल का गुरुवार को थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव के पास तिलक जाना था। संदीप अपने दो दोस्तों दौलतपुर निवासी धनंजय सिंह (32) पुत्र अशोक सिंह और अलीगंज डिहवा निवासी आशुतोष मौर्या (35) पुत्र चंद्रभान के साथ बुधवार शाम इंडिगो कार तिलक की खरीदारी करने निकले थे। रायबरेली शहर में रात 9 बजे तक खरीदारी करने के बाद तीनों ने होटल में खाना खाया और घर के लिए रवाना हो गए। घर लौटते समय रात करीब 11:10 बजे भदोखर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोहलिया इलाके में लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद फिसलते हुए रोड से करीब 4 मीटर साइड में लगे सूखे नीम के पेड़ से टकरा गई। इसके बाद बेकाबू कार फिसलते हुए रोड से 10 फीट दूर करीब 4 फुट गहरे गढ्‌ढे में गिर गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की बॉडी पूरी तरह सिमटकर कबाड़ में बदल गई। तीनों की कार के अंदर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कार से निकालकर जगतपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे भी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मृतकों की पारिवारिक पृष्ठभूमि धनंजय सिंह (32) पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनके पिता अशोक सिंह का 8 साल पहले बीमारी से निधन हो चुका है। सात साल पहले जूली सिंह से उनका विवाह हुआ था। तीन साल का एक बेटा है। परिवार में दो भाई हैं, जिनमें छोटा भाई गांव के बाहर पेट की दुकान चलाता है। संदीप सिंह (35) भी प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े थे। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं। परिवार में दो बहनें हैं। बड़ी बहन डॉली सिंह, जिनका विवाह हो चुका है, और सबसे छोटी बहन काजल सिंह, जिनका तिलक कार्यक्रम गुरुवार को होना था। संदीप दो बहनों के इकलौते भाई थे। जिस घर में तिलक की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा है। आशुतोष मौर्य उर्फ मुन्ना (35) परिवार में सबसे बड़े थे। दो छोटे भाई और एक छोटी बहन है। उनके पिता गांव में टेंट हाउस का काम करते हैं, जबकि आशुतोष गांव के बाहर ढाबा चलाते थे। परिजनों के मुताबिक वह संदीप के साथ तिलक का सामान लेने गए थे। ग्राम प्रधान बोले- एक ही झटके में तीन परिवारों के चिराग बुझ गए गांव के ग्राम प्रधान राजू वर्मा ने बताया कि संदीप अपनी बहन के तिलक के लिए सामान खरीदने रायबरेली गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि एक ही झटके में तीन परिवारों के चिराग बुझ गए। तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं। जिस घर में आज खुशियां होनी थीं, वहां सन्नाटा पसरा है और पूरे गांव में शोक की लहर है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मेरठ में युवक की हत्या का लाइव CCTV:बीच बाजार मारी 2 गोली, भागते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया, बोला- पत्नी को भी मारुंगा मेरठ में बुधवार को दिनदहाड़े सुरेंद्र नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पति ने पत्नी के प्रेमी, लिवइन पार्टनर को लगातार 2 गोली मारी और फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है। 39 सेकेंड के सीसीटीवी में युवक गोली मारता नजर आ रहा है। इसके अलावा आरोपी का 4 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा कृषि विश्वविद्यालय में लगेगा किसान मेला:7 राज्यों के किसान और वैज्ञानिक होंगे शामिल, 150 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे
    Next Article
    Rashmika-Vijay Wedding: शादी से ठीक पहले वायरल हुईं विजय देवरकोंडा की फैमिली फोटोज, देखें रश्मिका के आलीशान ससुराल की झलक- UNSEEN PHOTOS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment