Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 40 लाख लोग प्रभावित:यूपी में रामगंगा नदी में मंदिर समाया, सरयू में कई घर बहे; MP-राजस्थान में बारिश नहीं

    10 hours ago

    1

    0

    बिहार में लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इनमें सबसे ज्यादा पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर और बेगूसराय के लोग हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर में अब तक बिहार में 83.6 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 24% ज्यादा है। भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का पानी 36.78 मीटर तक पहुंच गया है। यह 2021 में दर्ज 36.75 मीटर के सबसे ऊंचे स्तर से भी ज्यादा है। यहां तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में गंगा का पानी घुस गया है। टीचर्स और स्टूडेंट्स आने-जाने के लिए नाव का सहारा ले रहे हैं। इधर, यूपी के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। बरेली में प्राचीन मंदिर रामगंगा नदी में समा गया, जबकि बाराबंकी में सरयू के पानी में करीब 12 मकान डूब गए। फर्रुखाबाद में 10 दिन में 15 मकान गंगा में समा चुके हैं। वहीं, एमपी और राजस्थान में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है। एमपी में अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। राजस्थान में 11 सितंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है। बुधवार को यहां 10 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आतंकियों ने फिर भेजी कश्मीरी पंडितों को धमकी भरी चिट्ठी:6000 कर्मचारियों में डर, दफ्तर नहीं जा रहे; शाम से पहले ही घरों में कैद हो रहे
    Next Article
    नंदनकानन पहुंचे ओडिशा के जंगल से मिले 5 बेबी ओरंगुटान:भारत में नहीं पाए जाते, इन्हें जिंदा रखना चुनौती; तस्करी करके लाने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment