Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी को ससुराल छोड़ने गई मां से मारपीट:दहेज में कार और 2 लाख की मांग का आरोप, हाथ टूटा

    13 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में बेटी को ससुराल छोड़ने गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज में चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये नकद की मांग की। विरोध करने पर मां-बेटी के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिसमें महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पीड़िता ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने और मुकदमा दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता पिंकी देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 20 जुलाई की रात वह अपनी बेटी श्वेता को उसके बच्चे की दवा दिलाने के बाद थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम डडेमहार स्थित ससुराल छोड़ने गई थीं। आरोप है कि वहां बेटी के पति, सास, ससुर, जेठ, देवर और जेठानी समेत अन्य परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया। पिंकी देवी के अनुसार, दहेज की मांग का विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। उनकी बेटी श्वेता और डेढ़ वर्षीय नाती को भी चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना थाना किशनी पुलिस को दी गई थी। उनकी बेटी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया, लेकिन उनकी मारपीट की अलग शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दरोगा ने एफआईआर दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांगी और रुपये नहीं देने पर मामला टाल दिया। पिंकी देवी ने यह भी आरोप लगाया कि दोबारा थाने जाने पर एक पुलिसकर्मी ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मारपीट, हाथ फ्रैक्चर और जान से मारने की धमकी के मामले में अलग मुकदमा दर्ज कराने, आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर अब नहीं लगेगा जाम:100 करोड़ से बदलेगी तस्वीर, मथुरा में श्रद्धालुओं-ई-रिक्शा और वाहनों के लिए अलग रास्ते
    Next Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:हर घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, टीजीटी परीक्षा में साल्वर को बैठाने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment