Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर अब नहीं लगेगा जाम:100 करोड़ से बदलेगी तस्वीर, मथुरा में श्रद्धालुओं-ई-रिक्शा और वाहनों के लिए अलग रास्ते

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा में वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर अब श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने करीब 100 करोड़ रुपए की योजना मंजूर की है। इसके तहत परिक्रमा मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। पहले चरण में 3.30 किलोमीटर लंबे रमणरेती-निधिवन मार्ग का कायाकल्प होगा, जबकि दूसरे चरण में अटल्ला चुंगी पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि वृंदावन का परिक्रमा मार्ग करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां परिक्रमा करने पहुंचते हैं, लेकिन एक ही मार्ग पर वाहन, ई-रिक्शा और पैदल यात्रियों के चलने से अक्सर जाम लग जाता है। नई योजना का मकसद परिक्रमा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना है। पहले चरण में 20 करोड़ खर्च होंगे पहले चरण में रमणरेती से निधिवन तक 3.30 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। परियोजना में पैदल श्रद्धालुओं, ई-रिक्शा और वाहनों के लिए अलग लेन बनाई जाएंगी। इसके अलावा फुटपाथ, सुविधा जोन, आरसीसी कवर ड्रेन और बिजली व संचार जैसी सभी यूटिलिटी सेवाओं को भूमिगत किया जाएगा। योजना के दूसरे चरण में अटल्ला चुंगी चौराहे पर 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस पर करीब 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह चौराहा परिक्रमा मार्ग का सबसे व्यस्त हिस्सा है। फ्लाईओवर बनने से वाहनों का दबाव कम होगा और श्रद्धालु बिना किसी बाधा के परिक्रमा पूरी कर सकेंगे। मथुरा शहर को भी मिलीं दो बड़ी परियोजनाएं एमवीडीए ने इसी वित्तीय वर्ष में मथुरा के लिए भी दो अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट नंबर-3 तक 3.50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड करीब 350 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। वहीं मसानी कट स्थित कल्याण करोति हॉस्पिटल से रामलीला मैदान होते हुए महाविद्या कॉलोनी स्थित सीएम ग्रिड लिंक रोड तक 1050 मीटर लंबे लिंक मार्ग, पार्किंग, बाउंड्री वॉल और जनसुविधाओं के विकास पर करीब 70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव बोले- मंत्री गए, लेकिन सरकार बच गई:बदायूं में कहा- 2017 के बाद सबसे ज्यादा गांजा लखनऊ में पकड़ा गया
    Next Article
    बेटी को ससुराल छोड़ने गई मां से मारपीट:दहेज में कार और 2 लाख की मांग का आरोप, हाथ टूटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment