Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीन की बदतमीजी, महिला PM से की घटिया हरकत, मोदी से घबराया!

    9 hours ago

    1

    0

    किसी देश की संस्कृति और संस्कार मर जाएं, तो वह चीन बन सकता है। चीन ने घटियापन की सारी हदें पार कर दी हैं। उसने एक महिला प्रधानमंत्री का ऐसा अपमान किया है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हैरानी की बात देखिए कि चीन को अपना वैचारिक आदर्श मानने वाले वामपंथी महिला सम्मान का राग अलापते हैं। भारत में भी ऐसे ढोंगी वामपंथी मौजूद हैं, लेकिन जब चीन एक महिला प्रधानमंत्री का अपमान करता रहा, तब किसी वामपंथी ने आवाज़ तक नहीं निकाली। इस महिला प्रधानमंत्री का अपमान करने वाले चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर पीएम मोदी का अपमान करने की भी कोशिश की। हालांकि, उस कोशिश में चीन और अमेरिका को ही करारा तमाचा लगा। इन दोनों देशों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे पीएम मोदी के सामने आकर कुछ बोल पाएं। यह पूरा मामला क्या है, वह हम आपको आगे बताएंगे, लेकिन उससे पहले उस घटना को जानिए जिसे कूटनीति के इतिहास में हमेशा एक काले धब्बे की तरह याद किया जाएगा।इसे भी पढ़ें: 100 मिसाइलों का बारूद! भारत के पड़ोस में क्या बड़ा खेल करने जा रहे थे जिनपिंग, इंडोनेशिया ने बीच में ही पकड़ लिया चीनी जहाजदरअसल, यह मामला जापान की प्रधानमंत्री सनाई तकाईची से जुड़ा है, जो 18 नवंबर को चीन में आयोजित एपेक (APEC) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंची थीं। हम सभी जानते हैं कि जापान और चीन के बीच तनावपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास रहा है, मगर चीन ने इस कूटनीतिक विवाद को नीचता में बदल दिया। चीन ने तकाईची के विमान के लिए ऐसी मोबाइल सीढ़ी लगाई, जो विमान के दरवाजे से काफी नीचे थी। विमान के दरवाजे और सीढ़ी के बीच लगभग 40 सेंटीमीटर का बड़ा अंतर था। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि जापान की प्रधानमंत्री तकाईची के घुटने में आर्टिफिशियल जॉइंट (कृत्रिम जोड़) लगा हुआ है। यह बात जानते हुए भी चीन ने उनके लिए जानबूझकर ऐसी छोटी सीढ़ी भेजी, जिसकी वजह से 65 वर्षीय तकाईची को नीचे उतरने के लिए विमान के दरवाजे का सहारा लेना पड़ा। विमान से उतरते समय उन्हें कितनी भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा, यह उनकी प्रतिक्रिया से साफ झलक रहा था।इसे भी पढ़ें: Regent International Center: चीन का रहस्मयी 18000 लोगों वाला घर, एक ही बिल्डिंग में पूरा शहर, क्या ये संभव है?दूसरी तरफ, चीन ने अन्य वैश्विक नेताओं के साथ बिल्कुल अलग व्यवहार किया। डोनाल्ड ट्रंप के विमान पर जो सीढ़ी लगाई गई, उससे वे बड़े ही आराम से नीचे उतरे और खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री के लिए भी सही ऊंचाई की सीढ़ी भेजी गई और वे भी बेहद सहजता से नीचे उतरे। मगर एक महिला प्रधानमंत्री, जिनके घुटनों में आर्टिफिशियल जॉइंट लगा है, उनके साथ ऐसा व्यवहार चीन की घटिया सोच और कूटनीतिक पतन को दर्शाता है। चीन ने एयरपोर्ट पर दूसरे नेताओं का भव्य स्वागत किया। उन्हें गुलदस्ते दिए गए और पारंपरिक नृत्य के साथ उनकी अगवानी हुई। वहीं, तकाईची का स्वागत बेहद फीका रखा गया और उन्हें रिसीव करने के लिए चीन ने अपने एक जूनियर अधिकारी को भेज दिया। लेकिन चीन ने तकाईची का अपमान तो कर दिया, मगर उसमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह सामने से पीएम मोदी का मुकाबला कर सके। क्योंकि चीन देख चुका है कि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप का क्या हाल किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के बच्चों पर पाबंदी लगाने का आदेश
    Next Article
    100 मिसाइलों का बारूद! भारत के पड़ोस में क्या बड़ा खेल करने जा रहे थे जिनपिंग, इंडोनेशिया ने बीच में ही पकड़ लिया चीनी जहाज

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment